छोटे तालाब में रोज पहुंच रहा 8 एमएलडी सीवेज, नगर निगम पर 2.10 करोड़ की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का आकलन
भोपाल के छोटे तालाब में अनुपचारित सीवेज पहुंचने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरणीय नुकसान का आकलन किया है।दो स्रोतों से जारी है प्रवाहरिपोर्ट के अनुसार बाणगंगा नाले और पुराने मछलीघर के पास से सीवेज तालाब में पहुंच रहा है।