भोपाल के छोटे तालाब में अनुपचारित सीवेज पहुंचने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरणीय नुकसान का आकलन किया है।
दो स्रोतों से जारी है प्रवाह
रिपोर्ट के अनुसार बाणगंगा नाले और पुराने मछलीघर के पास से सीवेज तालाब में पहुंच रहा है। कई नालों को एसटीपी की ओर मोड़ा गया है, लेकिन समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हुई।
नई एसटीपी पर काम
उपचार क्षमता बढ़ाने के लिए नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण चल रहा है। एनजीटी ने जलस्रोत और वेटलैंड की सुरक्षा पर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।