वाराणसी (काशी)- भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नवीन ने गुरुवार को काशी विद्यापीठ में ‘Gen-Z’ छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के करियर, डिजिटल भविष्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब दिए। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के युवाओं को बांटने की राजनीति अब नहीं चलेगी और विदेशी घुसपैठियों को किसी भी कीमत पर भारत के युवाओं का हक नहीं लेने दिया जाएगा। ‘बदलते यूपी की नई पहचान’ संवाद के दौरान 12 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न रखे। एक छात्रा द्वारा कंटेंटं क्रिएटर्स और डिजिटल आंत्रप्रेन्योरशिप के भविष्य पर पूछे गए सवाल के जवाब में नितिन नवीन ने कहा कि भारत जल्द ही आर्टि फिशियल इंटेंलिजेंस (AI) का बड़ा हब बने जा रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय था जब यूपी की पहचान ‘माफिया और हत्या’ से होती थी, लेकिन आज यह बदल चुका है।

आज यूपी की पहचान एक्सप्रेस-वे और डिफेंस कॉरिडोर से है, जहां 40 प्रतिशत रोजगार युवाओं को मिल रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में लीगल स्टडीज और लॉ स्कूलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। ‘विपक्ष पर साधा कड़ा निशाना’ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन￾पूजन के बाद मीडिया और युवाओं से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर भी तीखा प्रहार किया। राहुल गांधी और विपक्षी दलों को ‘अराजकतावादी मानसिकता’ का बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल समाज में विष घोलने और घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम कर रहा है। ‘12 साल में बेदाग रही मोदी सरकार’ 2013 के अपने अमेरिका दौरे का संस्मरण साझा करते हुए उन्होंने कहा कि पहले हर दिन देश में घोटालों की खबरें आती थीं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 सालों में विपक्ष एक भी घोटाले का आरोप नहीं लगा पाया है।

उन्होंने ‘लोकल फॉर वोकल’ की तर्ज पर कहा कि जो जिस राज्य का है, वहांके संसाधनों पर पहला हक उसका है, लेकिन विदेशी घुसपैठियों के लिए इस देश में कोई जगह नहीं है। नया भारत अब पूरी तरह से विकास और सुनहरे भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है।