आज हम तकनीक के ऐसे दौर में हैं, जहां Artificial Intelligence यानी AI केवल भविष्य की बात नहीं रह गई है, बल्कि हमारे वर्तमान का हिस्सा बन चुकी है। IT और Digital Marketing जैसे क्षेत्रों में AI ने काम करने के तरीके को तेजी से बदलना शुरू कर दिया है। मेरे विचार से AI इंसांन की जगह लेने से ज्यादा इंसांन की क्षमता बढ़ाने वाला माध्यम है। पहले जिन कामों में घंटों लगते थे, उनमें अब AI की मद से कम समय में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि मानवीय सोच और रचनात्मकता का महत्व कम हो गया है। बल्कि अब सही सवाल पूछना, सही निर्णय लेना और तकनीक का जिम्मेदारी से उपयोग करना पहले से अधिक महत्वपूर्णहो गया है। Digital Marketing में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज केवल विज्ञापन चलाना या सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पर्याप्त नहीं है। लोगों के व्यवहार को समझना, सही जानकारी देना और वास्तविक जरूरत के अनुसार संवाद करना ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है।

IT क्षेत्र में आने वाली पीढ़ी के लिए मेरा माना है कि केवल किसी एक तकनीक को सीखना पर्याप्त नहीं होगा। लगातार सीखने और बदलती तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखने की आदत ही सबसे बड़ी ताकत बनेगी। AI का सही भविष्य वहीं है जहां तकनीक और इंसांनी समझ साथ मिलकर काम करें। तकनीक हमें गतिदे सकती है, लेकिन दिशा तय करने की जिम्मेदारी आज भी इंसांन की ही है।