अवसर से ऑर्डर तक, और ऑर्डर से भुगतान तक—हर सप्ताह एक कम-जाना नियम भाग 6 ATC में लिखा है… तो क्या हर शर्त मानी ही पड़ेगी? Brand, Experience, Certif icate से Delivery तक—एक छोटी-सी ATC कई बार पूरी Bid और Profit दोनों तय कर देती है। प्रदीप सैनी GeM पर एक युवा Seller ने Bid खोली। Product सही था, quan tity अच्छी थी और Rate देने की तैयारी भी पूरी थी। लेकिन अनुभवी Seller Rate डालने से पहले एक काम जरूर करता है—ATC पढ़ता है। ATC यानी Additional Terms & Con ditions। यही वह हिस्सा है जहां Buyer अपनी वास्तविक procurement re quirement के अनुसार अतिरिक्त शर्तें बताता है। लेकिन कई बार Bid जीतने या reject होने का असली कारण Rate नहीं, ATC की कोई छोटी-सी line बन जाती है। इसलिए पहला नियम—ATC को केवल पढ़िए नहीं, समझि ए भी। Brand लिखा है तो कारण देखिए। सामान्य competitive procure ment में किसी खास Brand, Make या Model तक competition सीमित करने वाली condition को Seller को ध्यान से जांचना चाहिए।

कुछ मामलों में genuine compatibility या विशेष procurement requirement हो सकती है, इसलिए context समझना जरूरी है। Experience मांगा है तो उसकी rele vance देखिए। “Similar work experience re quired” और “Experience केवल इसी Department का होना चाहिए”— दोनों एक जैसी बातें नहीं हैं। Experi ence clause में काम की nature, period, value और acceptable organisation जरूर देखें। ATC पढ़ते समय 7 बातें जरूर जांचें: 1. Experience 2. Turnover 3. OEM / Authorization 4. Certificates / Test Reports 5. Delivery Period और Location 6. Warranty / Service 7. EMD, Performance Security, Sample, Inspection और Pay ment Conditions Seller को केवल यह नहीं पूछना चाहिए—“क्या मैं Bid भर सकता हूं?” उसे यह भी पूछना चाहिए— “अगर Bid जीत गया, तो क्या मैं हर शर्त समय पर और लाभ के साथ पूरी कर पाऊंगा?” Certificate देखकर भी तुरंत Bid छोड़ना सही नहीं।

पहले यह समझि ए कि certificate Product, Manufactur er या Bidder—किसके नाम पर मांगा गया है और relevant equivalent standard क्या है। सबसे ज्यादा ध्यान Delivery Clause पर दीजिए। कम Rate देकर L1 बना आसान है, लेकिन यदि दूसरे शहर में जल्दी supply, installation, in spection और onsite warranty भी करनी है, तो असली cost बदल सकती है। ATC केवल eligibility नहीं बताती, वह आपका Profit और Risk भी तय करती है। और यदि कोई condition अस्पष्ट लगे, तो समय रहते clarification/ Representation का रास्ता अपनाया जा सकता है। इसका उद्देश्य Buyer से टकराव नहीं, बल्कि requirement को स्पष्ट करना है। भाग 6 की चार जरूरी सीख— Brand लिखा है तो कारण देखिए। Experience मांगा है तो relevance देखिए। Certificate मांगा है तो applicability जांचिए। और कोई शर्त अस्पष्ट लगे तो समय रहते clarification लीजिए।

क्योंकि GeM पर अच्छी Bid वही नहीं जिसमें Rate सबसे कम हो— अच्छी Bid वह है जिसकी हर शर्त आप नियमों के अनुसार, समय पर और लाभ के साथ पूरी कर सकें। अगली कड़ी — भाग 7 “OEM नहीं हैं… तो क्या GeM पर कारोबार नहीं कर सकते?” Manufacturer, Reseller, OEM Au thorization और Experience Ex emption—अगले भाग में समझेंगे वह फर्क जिसमें नए Seller सबसे ज्यादा उलझते हैं। प्रदीप सैनी