नई दिल्ली। छोटे और मंझोले कारोबारियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। अब व्यापार में होने वाली छोटी- मोटी टैक्स गड़बड़ियों के लिए गुड्स एंड सर्वि सेज टैक्स (GST) के अधिकारियों को व्यापारियों को गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं होगा। सरकार ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ यानी व्यापार को आसान बनाने और व्यापारियों के मन से खौफ निकालने के लिए नियमों में यह अहम बदलाव किया है। 5 करोड़तकी गड़बड़ी पर सिर्फजुर्माना अक्सर व्यापारी इस बात से डरे रहते थे कि हिसाब-किताब में हुई किसी छोटी सी चूक पर भी अधिकारी उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखा सकते हैं। लेकिन नए नियमों ने स्थिति बिल्कुल साफ कर दी है। अब अगर किसी व्यापारी के खातों में 5 करोड़ रुपए से कम की जीएसटी चोरी या गड़बड़ी पाई जाती है, तो उसे किसी भी हाल में गिरफ्तार नहीं किया जा सकेगा। ऐसे मामलों में विभाग केवल जुर्माना (पेनल्टी) लगाकर कार्रवाई पूरी करेगा। इसे व्यापारियों को बेवजह की कानूनी और मानसिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

10 हजार से कम के मामले में नोटिस भी नहीं सरकार ने छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को रोजमर्रा की दिक्कतों से बचाने के लिए एक और बड़ी छूट दी है। अगर टैक्स में गड़बड़ी या चोरी की रकम 10,000 रुपए से कम है, तो जीएसटी विभाग की तरफ से व्यापारी को कोई नोटिस तक नहीं भेजा जाएगा। यानी, अब छोटी-मोटी लिपिकीय गलतियों (क्लर्किकल मिस्टेके ) या मामूली अंतर पर विभाग की तरफ से कोई डराने वाला लेटर आपकी दुकान या घर नहीं आएगा।