नगर : गुजरात की राजधानी गांधीनगर के हालि या स्थानीय निकाय चुनावों ने राज्य की राजनीतिक दिशा के नए संकेत दिए हैं। ‘स्वदेशम’ के विशेष संस्करण के लिए किए गए इस विश्लेषण के अनुसार, सत्ताधारी दल ‘भारतीय जनता पार्टी’ ने चौवालीस में से अड़तीस स्थानों पर विजय प्राप्त कर नगर निगम पर अपना अधिकार स्पष्ट रूप से बनाए रखा है। यद्यपि पिछले चुनाव की तुलना में उनके तीन स्थान कम हुए हैं, परंतु उनके मतों की हिस्सेदारी छियालीस प्रतिशत से बढ़कर छप्पन दशमलव छह-चार प्रतिशत हो गई है। इस चुनाव का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला संदेश ‘आम आदमी पार्टी’ के पतन के रूप में सामने आया है। पिछले निकाय चुनाव में एक स्थान जीतने और लगभग बाईस प्रतिशत मत प्राप्त करने वाले इसदल का इसबार खाता तक नहीं खुल सका। उनके मतों का प्रतिशत गिरकर मात्र चार दशमलव तीन-आठ प्रतिशत रह गया है। दूसरी ओर, मुख्य विपक्षी दल ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ ने इस स्थिति का भरपूर लाभ उठाया है।
कांग्रेस ने अपने स्थानों की संख्या दो से बढ़ाकर पांच कर ली है और उनकी मत हिस्सेदारी भी अट्ठाईस प्रतिशत से बढ़कर सैंतीस प्रतिशत के पार पहुँच गई है। प्रभाग संख्या छह के सभी चार स्थानों पर कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। इसके अतिरिक्त, एक स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी ने भी विजय प्राप्त की है। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस बार उनसठ दशमलव दो- पांच प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो पिछले चुनाव से लगभग तीन प्रतिशत अधिक है। राजनीतिक विश्लेषकों का माना है कि विपक्ष के मतों का जो विभाजन पिछले चुनाव में देखा गया था, वह इस बार नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन का सीधा लाभ कांग्रेस के मत प्रतिशत में सुधार के रूप में दिखा है। इसके बावजूद, अड़तीस स्थानों के साथ सत्ताधारी दल का विशाल बहुमत यह सिद्ध करता है कि शहरी क्षेत्रों में उनका प्रभाव और जनसमर्थन अब भी अजेय बना हुआ है।
नए महापौर के चयन के साथ ही, इन परिणामों ने आगामी चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दलों को अपनी- अपनी रणनीति पर गहराई से पुनर्वि चार करने का स्पष्ट अवसर दे दिया है। पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर खरे उतरनेके लिए बप्पा हमेंविवेके और शक्ति प्रदान करें, यही हमारी मंगलकामना है। सत्य को सामनेलानेकी ‘देश दर्पण प संवांद’ की इस नई यात्रा मेंसुधी पाठकों का स्नेह, से मर्थन और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी बने गा। डिजिटल इंडिया ने रचा नया इतिहास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में 25% का उछाल खराखरा 18 कैरेट : ₹1,10,890 22 कैरेट : ₹1,35,500 24 कैरेट : ₹1,47,810 प्रिय पाठकों, सप्रेम नमस्कार! शुभ सोमवार! आज ‘देश दर्पण संवाद’ का यह छठवां अंक आपके हाथों में सौंपते हुए हमें अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है। आपके निरंतर प्रेम, स्नेह व विश्वास ने हमारे संकल्प को और अधिक मजबूत किया है, जिसके लिए हम हृदय से आभारी हैं।
