नई दिल्ली। वैश्विक अनिश्चिता के दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था और कूटनीति के लिए इसी हफ्ते एक बेहद राहत भरी और बड़ी खबर सामने आई है। भारत और अमेरिका ने लंबे समय से लंबित अपने व्यापार समझौते (Trade Deal) के पहले चरण को अंतिम रूप दे दिया है और अब इसका आधिकारिक लीगल ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस ऐतिहासिक समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापारिक बाधाएं दूर होंगी और भारतीय सामानों के लिए अमेरिकी बाजार के रास्ते और आसान हो जाएंगे। लॉजिस्टिक्स और एक्सपोट को मिलेगी नई रफ्तार इस समझौते का सबसे सीधा फायदा भारतीय निर्यायातकों (Exporters), विशेषकर कपड़ा, इंजीनियरिंग सामान और कृषि उत्पादों से जुड़े क्षेत्रों को मिलेगा। इसके साथ ही, भारत के ऑटोमोबाइल और पैसेंजर व्हीकल सेक्टर में भी भारी उछाल देखा जा रहा है, जिसकी घरेलू डिस्पैच रिपोट में इस महीने 21.8% की शानदार बढ़त दर्ज की गई है।

आर्थिक जानकारों का माना है कि यह ट्रेड डील आगामी त्योहारों के सीजन में भारतीय विनिर्माण (Manufacturing) और रोजगार बाजार को एक नई और अभूतपूर्व ऊर्जा देगी।