भोपाल- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी 24 अक्टूबर 2026 को ‘भोपाल क्रिएटर्स समिट 2026’ का चौथा संस्करण आयोजित होने जा रहा है। यह भव्य आयोजन भोपाल के ताज लेकफ्रंट में होगा। मध्य भारत के सबसे बड़े क्रिएटर इकोसिस्टम द्वारा आयोजित इस समिट में देशभर की डिजिटल प्रतिभाओं का महाकुंभ देखने को मिलेगा। इस वर्षका समिट केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह ‘क्रिएटर सीजन 2026’ के तहत 30 दिनों तक चलने वाले क्रिएटर चैलेंजेस, संस्कृति और कम्युनिटी गतिविधियों का एक भव्य समापन (समिट और अवार्ड्स नाइट) होगा। मुख्यमंत्री की उपस्थिति: इस वर्ष के समिट का सबसे प्रमुख आकर्षण ‘क्रिएटर्स अवार्ड शो’ होगा, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की उपस्थिति प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री क्रिएटर्स को सम्मानित करने के साथ-साथ उनसे सीधा संवाद भी करेंगे।
सरकार और क्रिएटर्स के बीच सेतु बनेगा मंच इस पहल का मुख्य उद्देश्य डिजिटल क्रिएटर्स और सरकार के बीच संवाद को बढ़ावा देना तथा क्रिएटर समुदाय के योगदान को प्रोत्साहित करना है। भोपाल क्रिएटर्समिट का लक्ष्य उभरती प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और मध्य प्रदेश को कला, संस्कृति एवं डिजिटल क्रिएटिविटी के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है। समिट में देश के प्रतिष्ठित ब्रांड्स और कं पनियों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। ये विशेषज्ञ कंटेंट क्रिएशन, डिजिटल मीडिया, ब्रांड कोलैबोरेशन और मार्केटिं ग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पैनल चर्चा करेंगे। यह मंच युवाओं को उद्योग जगत के दिग्गजों से सीधे जुड़ने, उनके अनुभव से सीखने और नए सहयोग विकसित करने का शानदार अवसर प्रदान करेगा। आयोजन की मुख्य झलकियां: विशाल भागीदारी: इस आयोजन में देशभर से 1500 से अधिक क्रिएटर्सके शामिल होने की उम्मीद है।
इनमें डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स, फिल्मेकर्स, फोटोग्राफर्स, कोरियोग्राफर्स, डांसर्स, गेमर्स और मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकार एक ही मंच पर जुटेंगे। डिजिटल रीच और ब्रांड्स: इस समिट की कुल डिजिटल पहुंच (डि जिटल रीच) 50 मिलियन से अधिक होने का अनुमान है और इसमें 100 से अधिक ब्रांड पार्टनर्सभी हिस्सा ले रहे हैं।
