एमपीपीएसी (MPPSC) की सरकारी नौकरी छोड़ माशल आर्ट्स को बनाया जीवन, जानिए विक्रम पुरस्कार से सम्मानित विकास शर्मा की कहानी एक नायक जिसने तराशे 100 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पदक विजेता ‘मार्शल आर्ट्स के जरिए जीवन बदलने’ के महान लक्ष्य के साथ कार्य करने वाले हमारे इस विशेष अंक के मुख्य अतिथि किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। मध्य प्रदेश शासन के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘विक्रम पुरस्कार’ से सम्मानित इस शख्सियत ने न सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में देश का गौरव बढ़ाया है, बल्कि एक प्रशिक्षक (कोच) के तौर पर प्रदेश की माटी से विश्व स्तरीय विजेता भी तराशे हैं। इनका खेल करिय र उपलब्धियों और पदकों से भरा पड़ा है। एक अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में इन्होंने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर 80 से अधिक स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। राष्ट्रीय खेलों में कराटे के अंदर मध्य प्रदेश के इतिहास में सबसे अधिक स्वर्ण और रजत पदक जीतने का कीर्तिमान भी इन्हीं के नाम दर्ज है।

अंतराष्ट्रीय पटल पर इन्होंने दक्षिण एशियाई खेलों में कांस्य पदक और राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। इसके अलावा 2010 के एशियाई खेलों (चीन) में अपनी दावेदारी पेश की और 3 विश्व व 3 एशियाई चैंपियनशिप में भारत का कुशल प्रतिनिधित्व किया। एक बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ-साथ वे वर्तमान में ‘मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स’ (एमएमए) इंडिया टीम के एक असाधारण प्रशिक्षक भी हैं। उन्होंने 100 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए हैं और प्रदेश के 100 से ज्यादा खिलाड़ियों को इस विधा में पारंगत किया है। उनके शानदार मार्गदर्शन में 12 खिलाड़ियों ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और 64 अन्य खिलाड़ियों ने इस खेल में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इसी बेहतरीन प्रशिक्षण का नतीजा है कि आज कई युवा खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय स्तर पर झंडे गाड़ रहे हैं। तराशे गए प्रमुख होनहारों में सुरभि शुक्ला ने एशियाई चैंपियनशिप में रजत और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य हासिल किया है।

रेवा भदौरिया ने एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य जीता है, जबकि आदित्य देव त्रिपाठी, यश चेड़वाल और प्रिंस पांडे इन तीनों ही खिलाड़ियों ने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अपनी ताकत का अहसास कराया है। विश्व पटल पर स्वर्णिम इतिहास: आया चौधरी ने भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) की उदीयमान खिलाड़ी आया चौधरी ने अपने गुरु विकास शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में वह कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसे समूचे राष्ट्र का मस्तक गर्व से ऊंचा हो गया है। 17 से 20 सितंबर तक अफ़्रीकी देश अंगोला में आयोजित प्रतिष्ठित ‘विश्व कप’ में अदम्य साहस और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए आया ने विश्व चैंपियन का ताज और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस अभूतपूर्व विजय के साथ ही वे इस वैश्विक महाकुंभ में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। गुरु विकास शर्मा के कठोर प्रशिक्षण और आया की अटूट साधना ने मध्य प्रदेश का नाम वैश्विक पटल पर सुनहरे अक्षरों में उकेर दिया है।

प्रश्न 1: विकास जी, वर्तमान समय में महिला सुरक्षा एक अहम मुद्दा है, ऐसे में आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) में युद्ध कला (मार्शल आर्ट्स) किस तरह एक बड़ा बदलाव ला सकती है? उत्तर: हाँ, वास्तव में महिला सुरक्षा एक बहुत ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दा है। यही कारण है कि सरकार इस मुद्दे को लेकर बहुत कठोर निर्णय लेती रही है, वर्तमान में भी ले रही है और भविष्य में भी लिए जाएँगे। लेकिन केवल सरकार या किसी प्रकार की समाज सेवी संस्थाएं ही इसके बारे में सोचें, यह ठीक नहीं होगा। इस विषय पर अभिभावकों और स्वयं बालिकाओं एवं महिलाओं को सोचने और तैयार होने की आवश्यकता है। इसमें विशेष रूप से युद्ध कला (मार्शल आर्ट्स) का प्रशिक्षण आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) हेतु विशेष भूमिका निभा सकता है। युद्ध कला केवल खेल ही नहीं, बल्कि स्वतंत्र रूप से जीवन जीने का तरीका भी सिखाता है। इसका अभ्यास करके आप केवल स्वस्थ ही नहीं होते, बल्कि मानसिक तौर पर हर परिस्थिति से निपटने और उसका सामना करने के लिए तैयार हो जाते हैं।

मैं कुछ ऐसी बालिकाओं को प्रशिक्षित करता हूँ जो स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रदेश एवं देश को पदक दिलाकर गौरवान्वित कर रही हैं। ये बालिकाएं केवल खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में भी किसी अप्रत्याशित मुसीबत का सामना करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। प्रश्न 2: आपने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएसी) के माध्यम से एक सुरक्षित सरकारी नौकरी हासिल की थी, ऐसी क्या वजह रही कि आपने वह छोड़ने का बड़ा फैसला किया? उत्तर: जी हाँ, मैं अत्यंत गौरवान्वित महसूस करता हूँ कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा मेरी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय उपलब्धियों को देखते हुए वर्ष 2008 में मुझे ‘विक्रम पुरस्कार’ से सम्मानित करते हुए उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया। मध्य प्रदेश शासन का प्रावधान है कि उत्कृष्ट खिलाड़ी को शासकीय सेवा में नियुक्ति दी जाती है, तो इस आधार पर मुझे इंदौर शहर में स्थित मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएसी) में नियुक्ति प्रदान की गई।

लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि जब भी किसी खिलाड़ी को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया जाता है, वह अपने खेल के प्रदर्शन (परफॉमेंस) में चरम पर रहता है। ऐसे में उसे नौकरी प्रदान कर, उसका खेल रुकवाकर शासन द्वारा नौकरी करने के लिए कहा जाता है, तो उसे कुछ हद तक आर्थिक तौर पर तो मजबू ती मिलती है, लेकिन वहीं उसकी खेल प्रतिभा का एक तरीके से गला घोंट दिया जाता है। एक लंबे समय तक नौकरी करने के बाद मुझे अहसास हुआ कि मैं खेल और नौकरी दोनों एक साथ नहीं कर सकता। तो मैंने नौकरी को छोड़कर खेल को चुना और वर्तमान में पूर्ण रूप से खिलाड़ियों को तैयार करने में मेहनत कर रहा हूँ। प्रश्न 3: मिश्रित युद्ध कला (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स - एमएमए) जैसे खेल को अक्सर लोग बहुत ही आक्रामक और हिंसक खेल मानते हैं, लेकिन एक खिलाड़ी इस खेल से ज्यादा से ज्यादा सीख कर इसका सही लाभ कैसे उठा सकता है? उत्तर: इस खेल को लोग बहुत आक्रामक खेल समझते हैं, यह एकदम गलत सोच है।

बल्कि इस खेल के अभ्यास के द्वारा तो स्वाभाविक रूप से आक्रामक रहने वाले बच्चे शालीन और मानसिक तौर पर शांत होने के साथ-साथ अनुशासित (डिसिप्लि न्ड) हो जाते हैं। आप कोई भी पुरानी खबर हो या कहानी देख या पढ़ लीजिए, आप ऐसा बहुत ही कम पाएंगे कि किसी खिलाड़ी द्वारा किसी अन्य सामान्य व्यक्ति को तकलीफ पहुंचाई गई हो। इसका कारण यह है कि एक खिलाड़ी के तौर पर जब हम खेल के मैदान में अभ्यास करते हैं, तो यही सीखते हैं कि किस प्रकार अपने प्रतिद्वंद्वी पर दिमाग संतुलित रखते हुए सही वार किया जाए, जिसे खेल के क्षेत्र में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करते हुए मैच को जीता जा सके। हाँ, और यदि किसी खिलाड़ी द्वारा अगर किसी को आहत किया गया होगा, तो वह निश्चय ही स्वयं के बचाव अर्थात् आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) के रूप में किया गया होगा।

प्रश्न 4: आपने मध्य प्रदेश और देश के लिए 100 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए हैं, नए युवाओं को इस मुकाम तक पहुँचाने के पीछे आपका मूल मंत्र क्या है? उत्तर: प्रदेश या देश के लिए खेलना और पदक हासिल करना निश्चय ही एक गौरवान्वित विषय रहा है। इसके पीछे कड़ी मेहनत और लगन के साथ-साथ विश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मैं मेरे खेल के शुरुआती समय में लंबे समय तक पदक जीतने में असमर्थ रहा, जिसके कई कारण हो सकते हैं—जैसे पयाप्त मेहनत की कमी या खेल के प्रति समर्पित न होना। लेकिन एक उम्र के पश्चात वह समझदारी आती गई जो कि हम आस-पास के वातावरण, खेल प्रशिक्षक और अपने साथी खिलाड़ियों से सीखते हैं।

प्रश्न 5: 2010 एशियाई खेल (एशियन गेम्स) और राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ गेम्स) जैसे बड़े अंतराष्ट्रीय मंचों पर खेलने के अपने अनुभवों को आप अपने प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों के साथ कैसे साझा करते हैं? उत्तर: एशियाई खेल (एशियन गेम्सम्स ) और दक्षिण एशियाई खेल (साउथ एशियन गेम्सम्स ) जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करना किसी भी खिलाड़ी का सपना रहता है। इस सपने को साकार करने में मेरे कोच ‘शिहान जयदेव शर्मा सर’ का सर्वाधिक योगदान रहा। शिविर (कैम्प) के दौरान अंतराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण (कोचिंग) भी प्राप्त हुआ, साथ ही मेरे सीनियर और साथी खिलाड़ियों से भी बहुत कुछ सीखने को मिला। ये सभी तजुर्बे मेरे लिए नये खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करने में बहुत लाभकारी हैं।

जिस प्रकार मैं विभिन्न प्रतियोगिताओं में एक खिलाड़ी के रूप में नई-नई चुनौतियों का सामना करना, तकनीकी गलतियाँ करना या किसी प्रकार का प्रयोग (एक्सपेरिमेंट) करना हो—इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए मैं खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करता हूँ। एक खिलाड़ी के तौर पर मैंने हर पहलू को महसूस किया है, जिसका मुझे कोच के रूप में बहुत लाभ मिलता है। हर परिस्थिति के लिये मेरे पास उदाहरण रहता है जिसे मुझे खिलाड़ियों को सिखाने में मद मिलती है। प्रश्न 6: “युद्ध कला के माध्यम से जीवन का कायाकल्प” (ट्रांसफॉर्मिंग लाइव्स थ्रू मार्शल आर्ट्स) के अपने इस दृष्टिकोण (विजन) के तहत, आप आने वाले समय में मध्य प्रदेश में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का क्या भविष्य देखते हैं? उत्तर: युद्ध कला (मार्शल आर्ट्स) केवल एक खेल नहीं है, यह खेल के साथ एक कला भी है जो कि हमें जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में भी सहायक है—जैसे खेल, आत्मरक्षा, मानसिक और शारीरिक तंदुरुस्ती (मेंटल एंड फिजिकल फिटनेस)।

यही कारण है कि यह बहुत कम समय में पूरी दुनिया में गजब की लोकप्रियता हासिल कर चुका है। वर्तमान में बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के अपराधों से निपटने और आत्मरक्षा को ध्यान में रखते हुए बच्चों के अभिभावक/माता-पिता इन खेलों में विशेष रुचि दिखा रहे हैं। आज कई बच्चे आजीविका (करिय र) के तौर पर इस खेल को चुन रहे हैं। मध्यप्रदेश के लगभग हर जिले में खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं जिसे आने वाले समय में प्रतिस्पधा (कम्पटीशन) का स्तर बढ़ेगा और खिलाड़ी अपने प्रदेश और देश का नाम एशियाई खेलों में भी निश्चय ही रोशन करेंगे। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मान स्वरूप आर्थिक पुरस्कार के साथ स्कूल एवं कॉलेज में विशेष पहचान (रिकॉग्निशन) प्राप्त होता है, नौकरी के समय पर भी खिलाड़ियों को विशेष ध्यान (स्पेशल अटेंशन) मिलता है। सरकार की नीतियों के अनुसार खिलाड़ियों को विशेष लाभ दिए जा रहे हैं जिसे कि खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर सकें।

विशे ष साक्षात्कार रूबरू: जब हमारे कार्यकारी संपादक प्रकाश त्रिपाठी ने की विकास शर्मा जी से विशेष बातचीत मध्य प्रदेश का गौरव: एक अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी से लेकर 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय चैंपियन तराशने वाले दिग्गज प्रशिक्षक का शानदार सफर, एक चैंपियन जिसने तराशे 100 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पदक विजेता। प्रकाश त्रिपाठी गौरवमयी उपलब्धि आर्या चौधरी ने विश्व कप (वर्ल्ड कप) में जीता स्वर्ण पदक कोच विकास शर्मा के “ट्रांसफॉर्मिंग लाइव्स थ्रू मार्शल आर्ट्स” (युद्ध कला के माध्यम से जीवन का कायाकल्प) विजन का सबसे बेहतरीन उदाहरण हैं युवा चैंपियन आर्या चौधरी। विकास शर्मा के कठोर प्रशिक्षण और रणनीतिक मार्गदर्शन में आर्या ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया है।

हाल ही में 17 से 19 सितं बर तक दक्षिण अफ्रीका के अंगोला में आयोजित मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) वर्ल्ड कप में आर्या चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्डल्ड मेडल) पर कब्जा जमाया है। उनकी यह ऐतिहासिक जीत यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रदेश की बेटियां विश्व स्तर पर कोई भी मुकाम हासिल कर सकती हैं। आर्या की यह उपलब्धि आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) और खेल जगत में अपना भविष्य (करिय र) बनाने वाली अन्य बालिकाओं के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है।