मुंबई। भारतीय सिनेमा के गलियारों में इस समय उत्सव और त्योहारों के माहौल के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई दो अलग-अलग जॉनर की फ़िल्में, एक तरफ यामी गौतम स्टार ‘नयी नवेली’ तो वहीं दूसरी ओर राजकुमार राव की मुख्य भूमिका वाली ‘प्रहार’ ने आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स इन दोनों फिल्मों के शुरुआती आंकड़ों और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। यामी गौतम और आदिनाथ कोठारे की मुख्य भूमिका से सजी फैंटेसी और पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘नयी नवेली’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी लेकिन स्थिर शुरुआत करते हुए पहले दो दिनों में लगभग सात करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के निर्देशक और इसकी अनूठी कहानी को लेकर दर्शकों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद वीकेंड पर सिनेमाघरों में टिकट खिड़की पर ठीक-ठाक चहल-पहल बनी हुई है।
मुख्य अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि दर्शकों का सिनेमाघरों तक पहुंचना ही कलाकारों के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। वहीं दूसरी ओर, निर्देशक अविनाश अरुण धवारे के निर्देशन में बनी और राजकुमार राव तथा जयदीप अहलावत स्टार फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ ने भी सिनेमाप्रेमियों को गहराई से प्रभावित किया है। यह फिल्म देश के जाने-माने पब्लिक प्रॉसिक्यू टर उज्ज्वल निकम के जीवन और 26/11 के मुंबई हमलों में पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब के कानूनी मुकदमों के संघर्ष पर आधारित है। गंभीर सिनेमा पसंद करने वाले दर्शकों के बीच इस थ्रिलर और कोटरूम ड्रामा को काफी सराहा जा रहा है। फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में पांच करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और क्रिटिक्स इसकी पटकथा तथा दमदार अभिनय की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स का माना है कि इस बार का अक्टूबर का महीना काफी विविधतापूर्ण रहा है।
एक तरफ जहां पारंपरिक और हल्के -फुल्के मनोरंजन का तड़का है, वहीं दूसरी तरफ सच्ची घटनाओं पर आधारित गंभीर कहानियों को भी दर्शक मिल रहे हैं। आने वाले हफ्तों में कई और बड़ी फिल्में कतार में हैं, जिसके चलते यह मुकाबला और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, यह हफ्ता भारतीय बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद सकारात्मक संकेत दे रहा है, जो यह साबित करता है कि दर्शक अब केवल बड़े बजट की मसाला फिल्में ही नहीं, बल्कि बेहतरीन विषय और मजबू त पटकथा वाली कहानियों को भी पूरा समर्थन दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर ‘नयी नवेली’ और ‘प्रहार’ का टकराव दोनों फिल्मों की कमाई और दर्शकों की पसंद पर टिकी निगाहें, पहले दिन के प्रदर्शन से तय होगी आगे की राह अक्षय चौहान
