मानेंगे!’ रूस: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने स्पष्ट कर दिया है कि वे रूस की तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने के अमेरिकी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। ज़ेलेंस्की ने दो टूक कहा है कि वे इस मामले में डोनाल्ड ट्रम्प की बात बिल्कुल नहीं मानेंगे। उनका तर्क है कि रूस इन्हीं रिफाइनरियों की कमाई से अपने युद्ध की फंडिंग कर रहा है, इसलिए रूस को आर्थिक चोट पहुंचाना यूक्रेन की सैन्य रणनीति का अहम हिस्सा है और यह हमले जारी रहेंगे। हाल ही में अमेरिका ने चिंता जताई थी कि रूसी ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक तेल कीमतों में भारी उछाल आ सकता है। इस चिंता को सिरे से खारिज करते हुए ज़ेलेंस्की ने अमेरिका द्वारा रूस से डीजल खरीदने के फैसले को भी पूरी तरह गलत ठहराया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि एक तरफ अमेरिका यूक्रेन की मद कर रहा है, तो दूसरी तरफ रूस से ऊर्जा खरीदकर अनजाने में व्लादिमीर पुतिन के युद्ध तंत्र को आर्थिक ताकत भी दे रहा है।

ज़ेलेंस्की के अनुसार, अमेरिका के ऐसे विरोधाभासी कदमों से यह युद्ध और लंबा खिंचेगा। रूसी रिफाइनरियों पर हमले रहेंगे जारी, अमेरिका को भी खरी-खोटी