अल्बानिया : शिक्षा के लगातार बढ़ते व्यवसायीकरण और आसमान छूती फीस के खिलाफ अल्बानिया में छात्रों का गुस्सा अब हिंसक रूप ले चुका है। महंगी शिक्षा के विरोध में हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने राजधानी और अन्य प्रमुख शहरों में जमकर बवाल काटा, जिसके तहत कई सरकारी इमारतों और बैंकों को आग के हवाले कर दिया गया। लंबे समय से अल्बानियाई छात्र संगठन सरकार से शिक्षा के बजट में वृद्धि और ट्यूशन फीस में भारी कटौती की मांग कर रहे थे। छात्रों का आरोप है कि उच्च शिक्षा अब आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है, जो सीधे तौर पर उनके भविष्य के साथ खि लवाड़ है। लेकिन, सरकार की लगातार अनदेखी और संवादहीनता ने इस असंतोष को एक उग्र आंदोलन में बदल दिया। सड़कों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हो रही हैं और हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। हालांकि, छात्रों का यह आक्रोश केवल अल्बानिया तक ही सीमित नहीं है। यह एक वैश्विक चिंता का विषय बनता जा रहा है।
वर्तमान में दुनिया के 11 अलग-अलग देशों में छात्र विभिन्न मुद्दों को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। कहीं महंगी शिक्षा, तो कहीं बढ़ती बेरोजगारी और छात्र-विरोधी सरकारी नीतियों के खिलाफ युवा लामबंद हो रहे हैं। यह स्थिति इस बात का स्पष्ट संकेत है कि दुनियाभर में युवा अपने भविष्य और बुनियादी हकों के प्रति अब चुप बैठने को तैयार नहीं हैं। अल्बानिया सरकार के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती इस उग्र विरोध को जल्द शांत कर छात्रों की जायज मांगों का स्थायी समाधान निकालने की है, अन्यथा यह व्यवस्थागत संकट और अधिक गहरा सकता है। महंगी शिक्षा पर संग्राम: अल्बानिया में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, 11 देशों तक फैली विरोध की आंच कार्तिका गोथवाल विश्वस्य दर्शनम् मस्क के आरोपों के बाद रिलायंस ने पहली बार दिया सीधा जवाब, मित्तल और सरकार भी मैदान में ‘ट्रम्प की बात नहीं मानेंगे!’ रूस: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने स्पष्ट कर दिया है कि वे रूस की तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने के अमेरिकी दबाव के आगे नहीं
झुकेंगे। ज़ेलेंस्की ने दो टूक कहा है कि वे इस मामले में डोनाल्ड ट्रम्प की बात बिल्कुल नहीं मानेंगे। उनका तर्क है कि रूसइन्हीं रिफाइनरियों की कमाई से अपने युद्ध की फं डिं ग कर रहा है, इसलिए रूस को आर्थिक चोट पहुंचाना यूक्रेन की सैन्य रणनीति का अहम हिस्सा है और यह हमले जारी रहेंगे। हाल ही में अमेरिका ने चिंता जताई थी कि रूसी ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक तेल कीमतों में भारी उछाल आ सकता है। इस चिंता को सिरे से खारिज करते हुए ज़ेलेंस्की ने अमेरिका द्वारा रूस से डीजल खरीदने के फैसले को भी पूरी तरह गलत ठहराया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि एक तरफ अमेरिका यूक्रेन की मद कर रहा है, तो दूसरी तरफ रूस से ऊर्जा खरीदकर अनजाने में व्लादिमीर पुतिन के युद्ध तंत्र को आर्थिक ताकत भी दे रहा है। ज़ेलेंस्की के अनुसार, अमेरिका के ऐसे विरोधाभासी कदमों से यह युद्ध और लंबा खिं चेगा।
