निवेश का महा-मौका नई दिल्ली। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी, जियो प्लेटफॉर्म्स, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ (IPO) लेकर आ रही है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू की ऊपरी कीमत के आधार पर बाजार से 30,213 करोड़ रुपये जुटाएगी। आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा, वहीं शेयरों की लिस्टिं ग 28 अक्टूबर को होने की संभावना है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 1,065 रुपये से 1,119 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है, जिसमें खुदरा निवेशकों को न्यूनतम 13,428 रुपये का निवेश करना होगा। इसके अलावा, कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक का कोटा आरक्षित है और उन्हें प्रति शेयर 54 रुपये की छूट मिलेगी। शेयरधारकों के लिए भी 2,500 करोड़ रुपये तक का कोटा तय किया गया है। 30,213 करोड़ रुपये का यह इश्यू देश के 3 सबसे बड़े आईपीओ की सूची में शीर्ष पर है।

यह 2024 में आए हुंडई मोटर (27,859 करोड़ रुपये) के आईपीओ से 8% और 2022 में आए एलआईसी (20,557 करोड़ रुपये) के आईपीओ से 47% बड़ा है, जिसे यह उनका रिकॉर्ड तोड़ेगा। जियो का यह आईपीओ दूसरों से इसलिए अलग है क्योंकि हुंडई और एलआईसी के आईपीओ में मौजूदा शेयरधारकों ने अपनी हिस्सेदारी बेची थी, जबकि इसके उलट जियो 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले सभी 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। इस आईपीओ से जुटाई गई रकम से कंपनी अपने कारोबार का विस्तार करेगी और कर्ज घटाएगी। कंपनी की मौजूदा स्थिति की बात करें तो आईपीओ से पहले जियो में रिलायंस की 66.43% हिस्सेदारी है, जबकि मेटा व गूगल की संयुक्त हिस्सेदारी 17.7% है। वित्तीय मोर्चे पर भी 2025-26 में जियो का शुद्ध मुनाफा 15.1% बढ़कर 30,049 करोड़ रुपये हो गया है। 21 अक्टूबर से खुल रहा है देश का सबसे बड़ा ‘जियो आईपीओ’, टूटेगा हुंडई और एलआईसी का रिकॉर्ड