स्वसहायता समूहों के उत्पादों से सजेगा दिवाली का त्योहार, गिफ्ट हैंपर लॉन्च सीधी : दीपावली के त्योहारको स्थानीय उत्पादों और महिला स्वसहायता समूहों की मेहनत से जोड़ने की पहल के तहत सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आयोजित युवा संगम कार्यक्रम में स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों से तैयार विशेष दिवाली गिफ्ट हैंपर का शुभारंभ किया गया। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, कलेक्टर विकास मिश्रा एवं समाजसेवी श्री देव कुमार सिंह चौहान ने गिफ्ट हैंपर लॉन्च किया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, महिला स्वसहायता समूहों की आजीविका को मजबू त करना और त्योहारों के अवसर पर स्थानीय उत्पादों को उपहार के रूप में अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। स्थानीय उत्पाद अपनाएं, महिला समूहों की आजीविका बढ़ाएं - सांसद सांसद डॉ.

राजेश मिश्रा ने लोगों से अपील की कि दीपावली पर उपहार देने के लिए स्थानीय उत्पादों और स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि महिला स्वसहायता समूहों की मेहनत और हुनर को बाजार से जोड़ने पर उनकी आय बढ़ाने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबू ती मिलेगी। स्थानीय उत्पादों को अपनाना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके आत्मनिर्भर बने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने ‘लोकल से ग्लोबल’ की भावना के अनुरूप स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने तथा अधिकाधिक लोगों से इन उत्पादों की खरीदारी करने का आह्वान किया। पारंपरिक स्वाद से स्थानीय शिल्प तक, एक ही हैंपर में अनेक उत्पाद दिवाली गिफ्ट हैंपर में स्थानीय स्वाद, पारंपरिक खाद्य सामग्री, हस्तनिर्मित वस्तुओं और त्योहार से जुड़ी उपयोगी सामग्री को शामिल किया गया है।

इसमें महुआ लड्डू, महुआ कुकीज, कोदो, टाबेल/हैंडलूम फैब्रिक, करी लड्डू, मूंगफली लड्डू, चिप्स, मिट्टी के दीपक, धूप एवं बत्ती तथा रंगोली पैच शामिल हैं। इन उत्पादों के माध्यम से स्थानीय खाद्य परंपराओं, हस्तशिल्प और महिला समूहों के कौशल को एक ही उपहार पैकेज में प्रस्तुत किया गया है। आकर्षक छूट के साथ कस् टमाइज्ड हैंपर की सुविधा दीपावली गिफ्ट हैंपर आकर्षक छूट के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्राहकों की आवश्यकता, पसंद और बजट के अनुसार हैंपर को कस्टमाइज कराने की सुविधा भी रहेगी। इसे व्यक्तिगत उपहारों के साथ-साथ परिवारों, संस्थानों, कायालयों और अन्य संगठनों के लिए भी स्थानीय उत्पादों से तैयार उपहार चुना आसान होगा। ऑर्डर करने के लिए श्री शैलेन्द्र द्विवेदी जिला प्रबंधक लघु उद्यमिता मोबाइल नंबर 9424746040 पर संपर्क किया जा सकता है।

महिला स्वसहायता समूहों को बाजार से जोड़ने की पहल स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को एक व्यवस्थित गिफ्ट हैंपर के रूप में प्रस्तुत करने से उनकी बिक्री और बाजार तक पहुंच बढ़ाने की संभावनाएं मजबू त होंगी। दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार पर स्थानीय उत्पादों को उपहार के रूप में प्रोत्साहित करना महिला समूहों के लिए अतिरिक्त आजीविका के अवसर सृजित कर सकता है। यह पहल महिलाओं के हुनर को पहचान दिलाने, स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ाने और सामुदायिक स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष सीधी धर्मेंमेंद्र सिंह परिहार, विधायक प्रतिनिधि विश्वबंधु धर द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शुक्ला, देवेंद्र त्रिपाठी, जन अभियान परिषद के शासी निकाय सदस्य कृष्णकांत द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, उप पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र द्विवेदी, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे। सांसद डॉ.

राजेश मिश्रा ने स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील दिवाली पर स्थानीय उत्पादों से सजेगा उपहारों का बाजार सीधी में महिला स्वसहायता समूहों को बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष दिवाली गिफ्ट हैंपर लॉन्च किया गया। सेवा संकल्प अभियान के समापन पर आयोजित युवा संगम कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इसका शुभारंभ किया। हैंपर में महुआ लड्डू, महुआ कुकीज, कोदो, हैंडलूम फैब्रिक, मूंगफली लड्डू, चिप्स, मिट्टी के दीपक, धूप-बत्ती और रंगोली पैच जैसे स्थानीय उत्पाद शामिल हैं।