मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्रांति की तैयारी: 7 जिलों को जोड़कर बनेगा ‘विश्वस्तरीय इंडस्ट्रियल कॉरिडोर’ भोपाल: ‘हर अंचल में निवेश और हर जिले में रोजगार’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य के सर्वांगीण और संतुलित क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए प्रदेश के तीन सबसे बड़े आर्थिक केंद्रों- जबलपुर, भोपाल और इंदौर को जोड़ते हुए एक ‘इंडस्ट्रियल कॉरिडोर’ बनाने की स्वीकृति दी गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से 7 प्रमुख जिलों- इंदौर, भोपाल, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, सीहोर और देवास में विश्वस्तरीय औद्योगिक संकुलों की स्थापना की जाएगी। इस पहल से महाकौशल, मध्य क्षेत्र और मालवा अंचल में व्यापक आर्थिक समृद्धि आएगी और स्थानीय युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाले आधुनिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।