भोपाल, देश दर्पण संवाद :अंगोला विश्व कप में स्वर्णपदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली इंदौर की बेटी, जो केज (रिं ग) में अपराजेय फाइटर, पढ़ाई में मेधावी और मंच पर एक शानदार नृत्यांगना हैं। ‘देश दर्पण संवाद’ के लोकप्रिय पृष्ठ ‘अतिथि देवो भव:’ की इस बार की विशेष मेहमान हैं—भारत का गौरव और इंदौर की होनहार बेटी आर्या चौधरी। केज (रिं ग), अकादमिक जगत और कला के मंच पर अपनी बहुआयामी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली आर्या ने हालही में अफ्रीकी देश अंगोला में आयोजित मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) विश्व कप में स्वर्णपदक जीतकर पूरे राष्ट्र का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि कड़े संघर्ष और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर ‘देश दर्पण संवाद’ के कार्यकारी संपादक ने उनसे एक विशेष साक्षात्कार किया। बहुआयामी प्रतिभा की धनी हैं आर्या भारत की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं और आर्याइसका जीवंत उदाहरण हैं।

वे एक विश्व स्तरीय एमएमए फाइटर, कराटे चैंपियन, कुशाग्र छात्रा और एक प्रशिक्षितशास्त्रीयनृत्यांगना हैं। वर्ष 2026 में लुआंडा (अंगोला) में आयोजित ‘अंगोला दिपांडा ओपन विश्व कप’ के महिला सीनियर एटमवेट (47.6 किलोग्राम) वर्ग में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। इसे पूर्व वर्ष 2025 में उन्होंने एशियन एमएमए चैंपियनशिप में स्वर्ण और विश्व एमएमए चैंपियनशिप (जॉर्जि या) में कांस्य पदक जीता था। चार बार की एमएमए और छह बार की राष्ट्रीय कराटे चैंपियन आर्या ने शिक्षा के मैदान में भी अपनी मेधा का परचम लहराया है। वर्ष 2023 में अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 385वीं रैंक हासिल की थी। वर्तमान में वे सेज विश्विद्यालय, इंदौर से मैके निकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं और प्रयाग संगीत समिति से शास्त्रीय कथक नृत्य में पारंगत हैं।

प्रश्न: मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) जैसे चुनौतीपूर्ण और आक्रामक खेल में आप कैसे आईं? इस सफरकी शुरुआतकहां से हुई? उत्तर: मेरा सफर तीन-चार साल की बेहद कम उम्र में कराटे से शुरू हुआ था। आगे चलकर मैंने एमएमए को अपनाया और निरंतर कठोर अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय से अंतराष्ट्रीय स्तर तक का मुकाम हासिल किया। प्रश्न: आपको इस विश्व स्तरीय मुकाम तक पहुंचाने के लिए शुरुआत में किसने प्रशिक्षण दिया और युद्ध कला की बारीकियां सिखाईं? उत्तर: मेरे गुरु सेंसेई विकास शर्मा जी हैं, और वर्तमान में भी मैं उन्हीं के कुशल मार्गदर्शन में अनुशासन और मार्शल आर्ट्स की बुनियादी तकनीकें व बारीकियां सीख रही हूँ। प्रश्न: एक चैंपियन के रूप में आपको गढ़ने में आपके गुरु (कोच) की क्या भूमिका रही है? प्रश्न: एक चैंपियन के रूप में आपको गढ़ने में आपके गुरु (कोच) की क्या भूमिका रही है? मेरे गुरु ने मुझे सिर्फ एक बेहतर फाइटर नहीं, बल्कि एक अनुशासित और मजबूत इंसान बनाया है।

मेरी सफलता में उनके सटीक मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत का बहुत बड़ा योगदान है। प्रश्न: अंगोला में आयोजित विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर जब आपने तिरंगा लहराया, तो उस ऐतिहासिक क्षण की अनुभूति कैसी थी? उत्तर: तिरंगे के साथ विश्व चैंपियन बना मेरे जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण था। अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए कोई मानसिक दबाव नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी और प्रेरणा है। प्रश्न: एक तरफ एमएमए का आक्रामक केज, दूसदू री तरफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई, साथ ही कथक जैसा सौम्य नृत्य और एनडीए जैसी कठिन परीक्षा! आप इन अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ इतना सटीक संतुलन कैसे स्थापित करती हैं? उत्तर: कठोर अनुशासन और समय का सही प्रबंधन मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। इन सभी क्षेत्रों ने मुझे अलग-अलग तरीके से बेहतर बनाया है और यह सिखाया है कि पूर्ण समर्पण के साथ कई सपनों को एक साथ लेकर चला जा सकता है।

प्रश्न: फाइट के लिए केज (रिं ग) में उतरने से ठीक पहले आपके दिमाग में क्या चल रहा होता है? आप खुद को मानसिक रूप से कैसे तैयार करती हैं? उत्तर: मैं अपनी रणनीति कठोर प्रशिक्षण और कोच की सलाह पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करती हूँ। मेरे लिए मानसिक मजबूती का अर्थ है, भारी दबाव के बीच भी शांत रहकर बिल्कुल सही निर्णय लेना। प्रश्न: एक विश्व चैंपियन की दिनचर्या, आहार और फिटनेस रूटीन में मुख्य रूप से क्या शामिल होता है? उत्तर: मेरी दिनचर्या में एमएमए का कड़ा अभ्यास, शारीरिक मजबूती के व्यायाम, घर का बना संतुलित भोजन, पर्याप्त प्रोटीन और शरीर की ऊर्जा बहाल करना (रिकवरी) शामिल है। मेरे लिए निरंतरता ही फिटनेस की असली कुंजी है। प्रश्न: वर्तमान परिदृश्य में महिला सुरक्षा एक बेहद गंभीर विषय है। बालिकाओं को आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) के लिए आगे आने हेतु आप क्या मूलमंत्र देना चाहेंगी? उत्तर: मैं हर बेटी से कहूँगी कि वे आत्मरक्षा के गुर सीखें, अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा रखें और जागरूक बनें।

आत्मविश्वास की सच्ची शुरुआत खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने से ही होती है। प्रश्न: शिक्षा, रक्षा क्षेत्र और खेल— तीनों में उत्कृष्ट होने के नाते, भविष्य में आप मुख्य रूप से किस दिशा में अपना करियर बनाना चाहती हैं? उत्तर: फिलहाल मेरा मुख्य लक्ष्य एमएमए में भारत के लिए और भी बड़े अंतराष्ट्रीय खिताब जीतना है। इसके साथ ही, मैं अपनी मैके निकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी पूरी गंभीरता और लगन के साथ कर रही हूँ। प्रश्न: आपके इस चुनौतीपूर्ण और बहुआयामी सफर में परिवार और माता-पिता का कितना सहयोग रहा? उत्तर: मेरे माता-पिता हमेशा से मेरी सबसे बड़ी ताकत रहे हैं। उनकी निरंतर प्रेरणा और अटूट विश्वास ने ही मुझे पढ़ाई और खेल, दोनों ही मोर्चों पर निर्भीक होकर आगे बढ़ने का हौसला दिया है।

प्रश्न: ‘देश दर्पण संवाद’ के हमारे युवा पाठकों और उन बेटियों को आप क्या संदेश देना चाहेंगी, जो समाज की परवाह किए बिना अपने सपनों की उड़ान भरना चाहती हैं? उत्तर: मेरा यही संदेश है कि अपने सपनों को कभी भी दूसरों की सोच के कारण सीमित मत कीजिए। निरंतर मेहनत करते रहिए, अपनी असफलताओं से सीखिए और हमेशा खुद पर दृढ़ विश्वास रखिए।