नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज रोमांच की नई इबारत लिख रही है। दोनों ही मुकाबले सांस रोक देने वाले रहे, लेकिन अंत में जीत का परचम टीम इंडिया ने ही लहराया। दूसरे टी20 मुकाबले में एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच भारत के हाथ से फिसल चुका है, लेकिन तभी तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी की जोड़ी ने ऐसा पलटवार किया जिसने हारी हुई बाजी को शानदार जीत में तब्दील कर दिया। इस जीत के साथही भारतने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 30 गेंदों का वो तूफानी प्रहार जब कीवी टीम जीत की गंध महसूस कर रही थी और भारतीय खेमे में निराशा छा रही थी, तब क्रीज पर तिलक और नीतीश ने मोर्चा संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने क्रीज पर बिताए महज 40 मिनट और 30 गेंदों के भीतर 69 रनों की ऐसी आक्रामक और निर्णायक साझेदारी की, जिसने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। यह वो टर्निं ग पॉइंट था, जिसने भारत को लगभग तय हार के मुहाने से निकालकर जीत का ताज पहना दिया।
पहला मैच भी रहा था फुल-टूथ्रिलर यह पूरी सीरीज ही क्रिकेट फैंस के लिए किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं है। इसे पहले खेला गया पहला टी20 मुकाबला भी आखिरी ओवरों तक गया था, जहांभारतीय टीम ने दबाव को झेलते हुए एक बेहद रोमांचक जीत दर्जकी थी। लगातार दो करीबी और सांस अटका देने वाले मैचों में फतह हासिल कर टीम इंडिया ने दिखा दिया है कि दबाव के क्षणों में वह दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में से एक है।
