भोपाल, देश दर्पण संवाद : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक अभूतपूर्व और अलौकिक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है। सोमवार को ऐतिहासिक लाल परेड मैदान में परम पूज्य सद्गुरु देव भगवान रावतपुरा सरकार के मंगल सानि ध्य में ‘श्री राजराजेश्वरी कोटि हरिद्रा कु मकुम अर्चन’ (एक करोड़ अर्चन) का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस विशाल आयोजन के लिए मैदान में भव्य मंच तैयार कर लिया गया है। श्रद्धालुओं के लिए संपूर्ण सामग्री निःशुल्क इस विशाल अनुष्ठान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को अपने सामग्री पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत अर्चन से होगी और शाम 7 बजे से महा-हवन किया जाएगा। अनुष्ठान का पूर्ण लाभ लेने के लिए सभी श्रद्धालुओं को शाम 5:50 बजे से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुँचना अनिवार्यहोगा।

देश-विदेश से मंगवाई गई 238 प्रकार की सामग्रियां माँराजराजेश्वरी की आराधना के लिए आयोजित इस महा-अनुष्ठान में कुल 238 प्रकार की सामग्रियों का उपयोग किया जाएगा, जिन्हें देश के विभिन्न राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल से विशेष तौर पर मंगवाया गया है: अध्यात्म और समृद्धि का प्रतीक: अनुष्ठान के लिए नेपाल से 31 क्विंटल रुद्राक्ष मंगवाए गए हैं के प्रतीक के रूप में केरल से 1100 चांदी के सिक्के मंगाए गए हैं। पवि त्रता और सुहाग: देवास से 100 क्विंटल पिसी हुई हल्दी और कोल्हापुर से 11 क्विंटल रोली- कु मकुम मंगाया गया है। देवी स्वरूपा अर्चन में अर्पित करने के लिए सूरत से 11,000 प्रसिद्ध साड़ियांभी मंगवाई गई हैं। फल, पुष्प और अन्य विशेष सामग्रियां: इस आयोजन में उड़ीसा से 31,000 साबुत नारियल, भुसावल से 21 टन केले, जम्मू से 10 क्विंटल सेब, और भोपाल से 11 क्विंटल अनार का उपयोग होगा। टीकमगढ़ से 11,000 कमल के फूल, इंदौर व खंडवा से 50 क्विंटल विभिन्न पुष्प, तथा पन्ना से 11 लाख बिल्व पत्र मंगाए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, कोलकाता से नग मोती दाना, और नरसिंहपुर से 21 क्विंटल गुड़ व 11,000 नग हरे गन्ने अनुष्ठान का हिस्सा बनेंगे। भोग और दीपदान: महाभोग के लिए आगरा से 11 क्विंटल सूखा पेड़ा मंगवाया गया है, जबकि सवा लाख बूंदी के लड्डू भोपाल में ही तैयार किए जा रहे हैं। इंदौर से 5 क्विंटल साबुत पंचमेवा और 11 क्विंटल बताशा मंगाया गया है। दीपदान और पूजन के लिए झाँसी से 1 लाख कलश, दीपक और मलिया मंगवाए गए हैं। आयोजकों के अनुसार, इन सबके अलावा विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, औषधियों, हरी सब्जियों और छप्पन भोग के माध्यम से माँ राजराजेश्वरी का यह अर्चन संपन्न