नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की उत्पादन क्षमता पर गंभीर सवाल खड़ेकिए हैं। भारतीय क्रिकेट की नई युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी से प्रभावित होकर अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को कड़ा संदेश दिया है। उनका साफ कहना है कि जब तक पाकिस्तान वैभव जैसी युवा प्रतिभाओं को नहीं तलाशेगा, तब तक वहां के क्रिकेट में सुधार नहीं होगा। एक मशहूर यूट्यूबर (फरकान भट्टी) को दिए हालिया इंटरव्यूमें अकरम ने आईपीएल (IPL) और पीएसएल (PSL) के बीच का अंतर स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, “PSL शुरू हुए 10 साल हो चुके हैं, लेकिन क्या PSL ने एक भी बल्लेबाज तैयार किया है? हमने कुछ गेंदबाज जरूर दिए हैं, लेकिन क्या हमने कोई बड़ी बल्लेबाजी प्रतिभा तैयार की है?”। अकरम ने आगे कहा, “जब हम 14 साल के खिलाड़ी जैसी बल्लेबाजी प्रतिभा तैयार करेंगे, तब हमें सुधार दिखाई देगा।”।

बता दें कि इस बयान में अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र 14 साल बताई, जबकि उनकी असल उम्र 15 साल है। वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 6 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 193 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, उनके IPL करियर के आंकड़े भी बेहद शानदार हैं, जहां उन्होंने 23 मैचों में 1028 रन बनाए हैं। क्लब क्रिकेट है असली समाधान पाकिस्तान में प्रतिभाओं की कमी का समाधान बताते हुए वसीम अकरम ने क्लब क्रिकेट को मजबूत करने की पुरजोर वकालत की। उन्होंने PCB को सलाह दी कि अगर उन्हेंटेस्ट क्रिकेट में सुधार चाहिए, तो क्लब क्रिकेट को फिर से शुरू करना होगा। अकरम ने सुझाव दिया कि बोर्ड को कराची और लाहौर में 100-100 करोड़ पाकिस्तानी रुपये खर्च करने चाहिए, क्योंकि असली प्रतिभा क्लब क्रिकेट से ही आती है। इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन का साया अकरम की यह आलोचना ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक है।

पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है। टीम पहले ही दोनों टेस्ट हार चुकी है और अब एजबेस्टन, बर्मिं घम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान पर सीरीज में क्लीन स्वीप का बड़ा खतरा मंडरा रहा है।