देश दर्पण संवाद / इंदौर। मध्य प्रदेश में इस सप्ताह सियासी पारा सातवें आसमान पर रहा। दिग्गजों के ताबड़तोड़ दौरों ने प्रदेश की राजनीति में खासी गर्माहट ला दी है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने के बाद नितिन नवीन ने अपने पहले इंदौर दौरे पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया, वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार ने ‘स्वामित्व योजना’ के तहत 50 लाख संपत्तियों की मुफ्त रजिस्ट्री का ऐतिहासिक ऐलान कर बड़ा मास्टरस्ट्रोक चला है। राहुल पर नवीन का सीधा हमला 17 सितंबर को अपनी नई जिम्मेदारी के बाद पहली बार मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पहुंचे नितिन नवीन ने कांग्रेस और डूसू चुनाव राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया।

आगामी 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर तंज कसते हुए नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक काम और सत्ता का दरवाजा न खुल पाने के कारण राहुल गांधी भारी बेचैनी में हैं। उन्होंने कांग्रेस से सीधा सवाल दागा, “जो लोग आज युवाओं की बात कर रहे हैं, जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने युवाओं को लोन देने या रोजगार के लिए क्या सोचा था?” नवीन ने दावा किया किआज देश में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप चल रहे हैं और अब देश का युवा रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बन रहा है। दिग्गजों के दौरों से हाई रहा सियासी पारा इस पूरे हफ्ते प्रदेश में युवाओं को साधने और सियासी जमीन मजबूत करने की होड़ मची रही। 17 सितंबर को नितिन नवीन के इंदौर दौरे से शुरू हुआ यह सिलसिला, 18 सितंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन पहुंचने के साथ और गरमा गया।

इसके ठीक बाद 19 सितंबर को राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम ने मध्य प्रदेश के राजनीतिक माहौल को पूरी तरह से गरमाए रखा। इन लगातार दौरों ने साबित कर दिया हैकि मालवा-निमाड़ सहित पूरे प्रदेश में युवा वोटर हर दल के केंद्र में हैं।