नई दिल्ली: दिल्ली विश्विद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इन चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपना दबदबा कायम रखते हुए केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, इस बार का चुनाव एक ऐतिहासिक घटना का गवाह भी बना, जब डूसू के इतिहास में पहली बार किसी निर्दलीय प्रत्याशी ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। दूसरी तरफ, एनएसयूआई (NSUI) का इस बार सूपड़ा साफ हो गया और वह अपना एकमात्र पिछला पद भी गंवा बैठी। विजेताओं का विवरण और जीत का अंतर: अध्यक्ष पद: एबीवीपी के यश डबास ने 2,053 वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद: एबीवीपी के यश डबास ने 2,053 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 24,576 वोट मिले, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद (ऐतिहासिक जीत): निर्दलीय प्रत्याशी दीपांआई के विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट प्राप्त हुए।
उपाध्यक्ष पद (ऐतिहासिक जीत): निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन ने सभी को चौंकाते हुए 13,705 वोटों के भारी अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की। उन्हें 30,615 वोट मिले, जबकि एबीवीपी के ईशु मौर्या 16,910 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। सचिव पद: एबीवीपी की रिया छावड़ी नेसरे स्थान पर रहे। सचिव पद: एबीवीपी की रिया छावड़ी ने 21,650 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने एनएसयूआई की नम्रता चौधरी (14,869 वोट) को 6,781 वोटों से हराया। सं संयुक्त सचिव पद: एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने बेहद कड़े मुकाबले में 837 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 16,615 वोट मिले, जबकि समाजवादी छात्र सभा (एसीएस) के विशेष यादव को 15,778 वोट मिले, और एनएसयूआई के गोपाल चौधरी 15,206 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है। विपक्ष का सूपड़ा साफ और उठे सवाल.... इस चुनाव में वामपंथी गठबंधन (आइसा और एसएफआई) कोई भी पद जीतने में नाकाम रहा।
चुनाव परिणामों के बाद कुछ विवाद भी सामने आए हैं: एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा ने एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा ने स्वामी श्रद्धानंद, रामजस और शिवाजी कॉलेज समेत कुछ कॉलेजों में फर्जी और जबरन मतदान का आरोप लगाते हुए कोर्ट जाने की चेतावनी दी है। वहीं, संयुक्त सचिव पद पर मामूली अंतर से मिली हार के वहीं, संयुक्त सचिव पद पर मामूली अंतर से मिली हार के बाद एसीएस के उम्मीदवार विशेष यादव के समर्थकों ने नॉर्थ कैं पस स्थित आर्ट्स फैकल्टी के बाहर प्रदर्शन किया और मतदान में अनियमिताओं का आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना (री-काउंटिं ग) की मांग की।
