श्योपुर (मध्य प्रदेश): भारत में चीतों की वापसी के बाद अब मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कू नो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में उनका कु नबा तेजी से बढ़ाने की महत्वाकांक्षी कार्ययोजना पर काम शुरू हो गया है। वन विभाग और कू नो प्रबंधन ने चीतों की वर्तमान संख्या को 49 से बढ़ाकर 80 तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए खुले जंगल और विशेष रूप से तैयार किए गए बाड़ों में चीतों की सुरक्षित मेटिं ग (प्रजन) कराने की रणनीति बनाई गई है। सुरक्षित मेटिं ग के लिए दोहरी रणनीति चीतों के प्रजन को बढ़ावा देने और शावकों की मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रबंधन ने पूरी तैयारी कर ली है। जो चीते पूरी तरह से जंगल के माहौल में ढल चुके हैं, उनकी मेटिं ग खुले जंगल में ही प्राकृतिक रूप से कराने पर जोर दिया जा रहा है।
वहीं, सुरक्षा और गहन निगरानी को ध्यान में रखते हुए कुछ चीतों की मेटिं ग बड़े बाड़ों (Enclosures) में कराई जाएगी, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति या आपसी संघर्ष के दौरान वन्यजीव चिकित्सक तुरंत हस्तक्षेप कर सकें। 8 महीने तक शावकों के साथ ही रहेंगी चार मादाएं कू नो में वर्तमान में चार मादा चीते अपने शावकों का पालन-पोषण कर रही हैं। प्रबंधन के अनुसार, ये चारों मादाएं कम से कम अगले आठ महीने तक अपने शावकों के साथ ही रहेंगी। इस संवेदनशील अवधि के दौरान उन्हें प्रजन प्रक्रिया से दूर रखा जाएगा, जिसे शावकों का बिना किसी बाधा के सही तरीके से विकास हो सके और वे अपनी मां से जंगल में शिकार करने और खुद को बचाने की बुनियादी कला सीख सकें। इन 6 मादा चीतों पर टिका है लक्ष्य का दारोमदार चीतों का कु नबा 80 तक पहुंचाने के इस बड़े लक्ष्य की सफलता मुख्य रूप से 6 अन्य मादा चीतों पर टिकी हुई है।
कू नो प्रबंधन इन 6 मादाओं की स्वास्थ्य स्थिति, उनके व्यवहार और नर चीतों के प्रति उनकी प्रतिक्रिया की लगातार मॉनिटरिं ग कर रहा है। आने वाले समय में इन्हीं मादाओं को मेटिं ग के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत भारत में यह चरण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि खुले जंगल और बाड़ों में प्रजन की यह योजना सफल रहती है, तो कू नो नेशनल पार्क आने वाले समय में चीतों की एक बड़ी, स्वस्थ और आत्मनिर्भर आबादी वाला दुनिया का प्रमुख केंद्र बन जाएगा।
