‘युवा धर्म संसद’ में युवाओं से संवाद और जीवन अनुशासन का मंत्र बाबा महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन इस समय एक बड़े वैचारिक और राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र बनी हुई है जहा दुनिया भर से काफी सारे धर्म के ज्ञात आए है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय मध्य प्रदेश प्रवास के तहत उज्जैन में मौजूद हैं। उनका यह दौरा केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसे विजन का हिस्सा है जो भारत के भविष्य की दिशा तय करने के लिए युवाओं को वैचारिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत करने पर केंद्रित है। संघ प्रमुख के इस उज्जैन प्रवास का सबसे अहम पहलू युवाओं से उनका सीधा संवाद है। 18 सितंबर को गीता भवन में ‘सेवाज्ञ संस्थानम्’ भवन में ‘सेवाज्ञ संस्थानम्’ द्वारा आयोजित ‘युवा धर्म संसद-2026’ में डॉ. भागवत ने देशभर के 24 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित किया।
आज जब भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, तब संघ का पूरा फोकस प्रकाश त्रिपाठी, शिवम शुक्ला इस असीम ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण के सही मार्ग पर ले जाने पर है। इस धर्म संसद में अपने संबोधन के दौरान डॉ. मोहन भागवत ने ‘धर्म’ की एक बहुत ही व्यावहारिक और व्यापक परिभाषा युवाओं के सामने रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पश्चिमी देशों के प्रभाव में अक्सर धर्म को ‘रिलिजन’ या केवल पूजा-पद्धति मान लिया जाता है, जबकि भारतीय संदर्भमें धर्म दरअसल “जीवन का अनुशासन” है। संघ प्रमुख ने युवाओं को मंत्र दिया कि दैनिक जीवन में कचरा न फैलाना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना भी उसी धर्म का हिस्सा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे धर्म के सिद्धांतों को केवल ग्रंथों तक सीमित न रखें, बल्कि उसे अपने आचरणमें उतारें।