प्रथम अंक से दूसरे अंक तक — आवश्यकताओं व संकल्पों की कसौटी पर हमारा सफर प्रथम अंक में मैंने इस समाचार पत्र की आवश्यकता और इसके उद्देश्यों एवं संकल्पों के बारे में विस्तार से चर्चा की थी। अब आइए, यह देखते हैं कि प्रथम अंक से ही हमने उन आवश्यकताओं और संकल्पों को अपनी पत्रकारिता में किस प्रकार उतारने का प्रयास किया है। हमने जो कहा था, उसे कितना और किस रूप में पूरा किया—इसे बिं दुवार समझते हैं। सर्वप्रथम, बात उन आवश्यकताओं की, जिनके कारण ‘देश दर्पण संवाद’ की आवश्यकता महसूस हुई— 1. भारत की प्राचीन संस्कृति की सुगंध को देश और दुनिया तक पहुँचाना। हमने प्रथम अंक में कहा था कि भारत की हजारों वर्षों पुरानी संस्कृति, परंपरा और ज्ञान की सुगंध को संपूर्णभारत और विश्व तक पहुँचाने की आवश्यकता है। इसी संकल्प की एक छोटी-सी शुरुआत हमने अपने समाचार पत्र के पृष्ठों के शीर्षकों से की है।
हमारे विभिन्न पृष्ठों के नाम संस्कृत में रखे गए हैं—‘स्वनगरम्’, ‘स्वदेशम्’, ‘सम्पादकीयम्’, ‘अतिथि देवो भवः’, ‘क्रीडा-स्पर्धावार्ता’, ‘विश्वस्य दर्शनम्’, ‘व्यापारः-व्यवसायः’ और इस अंक में हम दो नए पृष्ठ ‘स्त्रीरत्नम्’ और ‘मनोरंजनम्’ भी लेकर आ रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल संस्कृत शब्दों का प्रयोग करना नहीं, बल्कि पाठकों को भारतीय भाषायी और सांस्कृतिक विरासत से सहज रूप से जोड़ना है। 2. भारत के गौरवशाली इतिहास और सभ्यता का संदेश नई पीढ़ी तक पहुँचाना। हमने कहा था कि भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और सभ्यता से आज के युवाओं को परिचित कराना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से प्रथम और द्वितीय अंक में प्रथम पूज्य आराध्य देव भगवान श्री गणेश तथा हनुमान जी से प्रेरित हनुमान अंश संबंधित विशेष लेखों को स्थान दिया गया है। इनके माध्यम से हमारी प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं, आस्था और सभ्यता की निरंतरता पर विचार करने का अवसर मिलता है।
भारत के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त प्राचीन मूर्तियाँ, मंदिर, शिलालेख और पुरातात्त्विक अवशेष हमारी सभ्यता की प्राचीनता की ओर संकेत करते हैं। इस गौरवशाली विरासत को समझना और नई पीढ़ी तक पहुँचाना हमारी पत्रकारिता के महत्वपूर्ण उद्देश्यों में से एक है। 3.
