गहराई से समझने की दृष्टि दी किआज उनकी हर योजना के केंद्र में वही ‘आखिरी पंक्ति का व्यक्ति’ खड़ा नज़र आता है। युवावस्था की दहलीज पर कदम रखते ही उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित करने का निर्णय लिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक बन गए। एक प्रचारक के रूप में उन्होंने पूरे देश का भ्रमण किया। कश्मीर की वादियों से लेकर कन्याकु मारी के तटों और पूर्वोत्तर के दुर्गम इलाकों तक, उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विविधता और ज़मीनी समस्याओं को करीब से महसूस किया। संघ के अनुशासन और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना ने उनके भीतर एक कु शल और अजेय संगठनकर्ता के बीज बोए। 1980 के दशक के अंत में भारतीय जनता पार्टी में संगठन का काम संभालने के बाद, 2001 में उनके जीवन में एक बड़ा मोड़ आया। विनाशकारी भूकं प से तबाह हुए गुजरात के नवनिर्माण की जिम्मेदारी उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर सौंपी गई। यहीं से उस ‘गुजरात मॉडल’ का जन्म हुआ, जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा। नरेंद्र मोदी ने आपदा को अवसर में बदला।
‘ज्योतिग्राम योजना’ से 24 घंटे बिजली, सूखी नदियों में नर्मदा का पानी, ‘वाइब्रेंट गुजरात’ के जरिए वैश्विक निवेश और कृषि विकास दर को दहाई के अंकों में पहुंचाकर उन्होंने सुशासन की एक नई परिभाषा गढ़ी। वे लगातार 13 वर्षों तक गुजरात के अजेय और सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे। गुजरात में विकास के उनके ट्क रै रिकॉर्ड ने पूरे देश में एक नई उम्मीद जगाई। 2014 के लोकसभा चुनावों में भारत की जनता ने तीन दशक बाद किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री चुना। 2019 में यह जनादेश और भी विशाल हो गया। उन्होंने भारत की राजनीति की धुरी को जाति और तुष्टिकरण से हटाकर विशुद्ध रूप से ‘विकास और जन-कल्याण’ पर केंद्रित कर दिया। प्रधानमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल उन योजनाओं के लिए याद रखा जाएगा, जिन्होंने आम आदमी का जीवन स्तर ऊपर उठाया। ‘जन-धन योजना’ के तहत करोड़ों बैंक खाते खोलकर बिचौलियों की व्यवस्था को खत्म किया गया।
‘उज्ज्वला योजना’ से धुएं से मुक्ति मिली और ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत करोड़ों शौचालय बनाकर महिलाओं को सम्मान दिया गया। वहीं, ‘आयुष्मान भारत’ से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज और ‘पीएम आवास योजना’ से 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर गरीबों को सौंपे गए। जिस इच्छाशक्ति का देश दशकों से इंतज़ार कर रहा था, वह मोदी सरकार में देखने को मिली। जम्मू- कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A को हटाकर उसे सही मायनों में भारत का अभिन्न अंग बनाना, पांच सदी के संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण व प्राण-प्रतिष्ठा, और मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाते हुए तीन तलाक जैसी कु प्रथा का अंत उनके दृढ़ राजनीतिक संकल्प का प्रमाण हैं। आज भारत की तस्वीर बदल चुकी है। वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें पटरियों पर दौड़ रही हैं, देश में एक्सप्रेस-वे और नए एयरपोर्ट्स का जाल बिछ रहा है। सबसे बड़ी बात, यूपीआई (UPI) के जरिए भारत आज डिजिटल पेमेंट में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।
‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प ने रक्षा से लेकर अंतरिक्ष में चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता तक भारत को नई ऊं चाइयां दी हैं। हमारी संस्कृति का मूल मंत्र ‘अतिथि देवो भव:’ प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति में जीवंत रूप से झलकता है। उनके नेतृत्व में भारत अब दुनिया से आंखें झुकाकर नहीं, आंखें मिलाकर बात करता है। संयुक्त राष्ट्र में ‘अंतराष्ट्रीय योग दिवस’ को मान्यता दिलाना हो, कोविड काल में दुनिया को वैक्सीन देना हो, या G-20 की ऐतिहासिक और सफल अध्यक्षता करते हुए पूरी दुनिया को ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ का संदेश देना हो—भारत की सांस्कृतिक और कूटनीतिक धाक आज पूरी दुनिया मान रही है।