मुंबई। जब देश के प्रधानसेवक का जन्मदिवस ‘सेवा पर्व’ के रूप में मनाया जा रहा हो, तो उन्हें मिलने वाली सबसे अनमोल भेंट भी वही होती है जो सीधे जनता के दिलों से निकले। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर रिलीज़ हुए विशेष गीत ‘आशीर्वाद का दीया’ ने ठीक यही काम किया है। महज कुछ ही दिनों में इस गीत ने न केवल आम जनता का, बल्कि स्वयं प्रधानमंत्री का दिल छू लिया है। यह गीत उन करोड़ों लाभार्थियो के सच्चे ज़्बातों का दर्पण है, जिनके घरों का अंधेरा विकास की रोशनी से दूर हुआ है। एक बेहतरीन गीत तब कालजयी बनता है, जब उसके शब्द और धुन दोनों में रूह बसती हो। ‘आशीर्वाद का दीया’ में यह कमाल संगीतकार अमन पंत और गीतकार वैशाली शाह ने कर दिखाया है। वैशाली शाह के लिखे शब्द उस आम भारतीय महिला की कहानी बयां करते हैं जो उस नेतृत्व को दुआएं दे रही है जिसने उसके जीवन को सुधारा है।
वहीं, अमन पंत का संगीत इस गीत को एक ऐसा आध्यात्मिक और भावनात्मक ठहराव देता है, जो सीधे सुने वाले के अंतर्मन में उतर जाता है। इस गीत का सबसे मजबूत पक्ष है इसकी आवाज़, जिसे अपनी मखमली और रूहानी गायकी से सजाया है बेहद टैलेंटडे गायिका स्नेहा शंकर ने। मशहूर संगीतकार राम शंकर जी की सुपुत्री और महान ‘शंकर-शंभू’ सूफी घराने की सांगीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहीं स्नेहा ने इस गीत में जो सुकू न और अपनापन डाला है, वह बेमिसाल है। बचपन में हॉलीवुड फिल्म ‘द लायन किंग’ में अपनी आवाज़ देने से लेकर, ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर अपनी गायकी का लोहा मनवाने और ए.आर. रहमान जैसे दिग्गजों के निर्देशन (‘चाँद के टुकड़े’) में काम करने तक—स्नेहा का सफर शानदार रहा है। ‘आशीर्वाद का दीया’ उनके करियर का एक ऐसा मील का पत्थर बन गया है, जो सीधे राष्ट्र की भावनाओं से जुड़ा है। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धियां और इतने बड़ेप्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने के बावजूद, स्नेहा शंकर की सबसे बड़ी खासियत उनका ज़मीन से जुड़ा और विनम्र होना है।
हाल ही में उनसे हुई एक खास मुलाकात में यह स्पष्ट रूप से नज़र आया कि संगीत उनके लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक साधना है। सफलता के शिखर पर होने के बावजूद उनकी सादगी इस बात का प्रमाण हैकि वे किस समृद्ध सांगीतिक और पारिवारिक संस्कार से आती हैं। ‘आशीर्वाद का दीया’ सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि एक कृ तज्ञ राष्ट्र का ट्रिब्यूट है। स्नेहा शंकर, अमन पंत और वैशाली शाह की इस तिकड़ी ने साबित कर दिया हैकि जब संगीत को सेवा और जन-भावनाओं के साथ पिरोया जाता है, तो वह सीधा लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेता है। स्नेहा शंकर के जादई सु रों ने दी पीएम मोदी को जन्मदिवस की सबसे भावुक सौगात प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस पर रिलीज़ हुए इस विशेष गीत में संगीतकार अमन पंत, गीतकार वैशाली शाह और गायिका स्नेहा शंकर ने पिरोईं करोड़ों देशवासियों की भावनाएं गीत की चर्चा का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी रहा कि इसके रिलीज होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं सोशल मीडिया पर इस पर प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने ‘आशीर्वाद का दीया’ को स्नेह की ऐसी अभिव्यक्ति बताया, जिसने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर आशीर्वाद भारत की सेवा करने के उनके संकल्प को और मजबूत करता है। उनकी यह प्रतिक्रिया सामने आने के बाद गीत को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ी। इस गीत की तैयारी भी कम समय में पूरी हुई। अमन पंत और स्नेहा शंकर के अनुसार, गीत पर काम प्रधानमंत्री के जन्मदिन से करीब सात दिन पहले शुरू किया गया था। पहले वैशाली शाह ने गीत के बोल तैयार किए, जिसके बाद संगीत और गायन पर काम हुआ। जन्मदिन से दो दिन पहले तक गीत को अंतिम रूप दे दिया गया था। इतने कम समय में तैयार हुई यह प्रस्तुति अपने निर्माण की प्रक्रिया के लिहाज से भी खास रही। ‘आशीर्वाद का दीया’ को प्रधानमंत्री के अमन पंत, गीतकार वैशाली शाह और गायिका स्नेहा शंकर ने पिरोईं करोड़ों देशवासियों की भावनाएं।
