भोपाल। ‘देश दर्पण संवाद’ के हमारे विशेष पृष्ठ ‘सच्ची स्त्री रत्नम’ का उद्देश्य समाज की उस आधी आबादी की प्रेरक कहानियों को आपके सामने लाना है, जो अपनी मेहनत, लगन और ज्बे से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और समाज के लिए एक नई मिसाल कायम कर रही हैं। हम हर अंक में ऐसी ही सशक्त महिलाओं से रूबरू होते हैं। ‘स्त्री रत्नम’ की इस बार की हमारी खास मेहमान हैं—प्रिया तिवारी। अक्सर यह माना जाता हैकि ‘ब्यूटी’ (सुंदरता) और ‘ब्रेन’ (बुद्धिमत्ता) का एक साथ मिलना दुर्लभ है। लेकिन, पेशे से इंजीनियर, कॉर्पोरेट दुनिया की दिग्गज लीडर और 26 ब्यूटी क्राउन अपने नाम कर चुकीं प्रिया तिवारी ने इस मिथक को पूरी तरह तोड़ दिया है। वे एक ऐसी बहुआयामी शख्सियत हैं, जिन्होंने शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा और प्रकाश त्रिपाठी फैशन—हर मोर्चे पर अपनी कामयाबी का परचम लहराया है। इंस्टाग्राम पर एक ‘वेरिफाइड पब्लिक फिगर’ के रूप में उनके 96.9 हजार फॉलोअर्स हैं। आइए जानते हैं उनकी इस प्रेरणादायक यात्रा के बारे में।

किताबों से कॉर्पोरेट की बुलंदियों तक इंदौर में जन्मी प्रिया डॉक्टरों के परिवार से आती हैं और अपने खानदान की इकलौती बेटी हैं। बचपन से ही मेधावी रहीं प्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा ग्वालियर के सेंट पॉल्स और भोपाल के बाल भवन स्कूल से पूरी की। वे बेहतरीन वक्ता (डिबेटर) रही हैं और स्कूल में उन्हें ‘मिस बातूनी’ व ‘मिस हेल्पफु ल’ जैसे खिताब मिले थे। आरजीपीवी से आईटी (ऑनर्स) में इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने आईआईपीएम से एचआर व मार्केटिं ग में डबल एमबीए किया, जहां उन्हें ‘स्टार एलुमनाई’ चुना गया। शिक्षा की उनकी लक आज भी कायम है और वे फिलहाल एम.टेक की पढ़ाई कर रही हैं। कॉर्पोरेट सेक्टर में उनके पास 13 वर्षों का शानदार अनुभव है। उन्होंने टेक महिंद्रा में ‘नेशनल मार्केटिं ग हेड’ की भूमिका निभाने के साथ-साथ WWF इंडिया और CARE इंडिया जैसे संस्थानों में भी अहम पदों पर कार्य किया है और अपनी शानदार लीडरशिप साबित की है।

ग्लैमर की दुनिया में रखा कदम और छा गईं कॉर्पोरेट करियर के शिखर पर पहुंचने के बाद साल 2022 में प्रिया ने अपने शौक यानी मॉडलिं ग की ओर रुख किया और पीछे मुड़कर नहीं देखा। देखते ही देखते उन्होंने मिस सेंट्रल इंडिया 2023, मिस इंटरनेशनल क्वीन ऑफ इंडिया 2023, और मिस गोल्डन हार्ट 2022 सहित कुल 26 ताज अपने नाम कर लिए। हाल ही में उन्हें ‘क्वींस लीग ब्रांड एंबेसडर 2025’ और ‘फे स ऑफ इंडियन प्राइड वॉक 2025’ के खिताब से भी नवाजा गया है। प्रिया ‘प्रिया फै शन ईवेंट’ की संस्थापक होने के साथ-साथ ‘मिस्टर यूनिवर्स’ की नेशनल डायरेक्टर भी हैं। एक टडे एक्स (TEDx) स्पीकर और कई पत्रिकाओं की कवर गर्लरहीं प्रिया ने बॉम्बेटाइम्स और पुणे टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित फैशन वीक्स में शो-स्टॉपर के तौर पर अपना जलवा बिखेरा है। उन्हें फैशन इंडस्ट्री में 50 से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें ऑल इंडिया वुमन अचीवर, एशिया सेनोरा और वीनस व्यूअर्स चॉइस अवार्ड शामिल हैं।

उन्हें अमीषा पटेल, उर्वशी रौतेला, स्नेहा उल्लाल और अमन वर्मा जैसी हस्तियों ने सम्मानित किया है। जल्द ही वे सांसद मनोज तिवारी जी के साथ शो-स्टॉपर के रूप में भी मंच साझा करने वालीहैं। साहित्य, संस्कृति और समाज से गहरा नाता ग्लैमर की इतनी चकाचौंध के बीच प्रिया पूरी तरह से अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं। वे नियमित योग करती हैं, भारतीय परिधान (विशेषकर साड़ी) पहना पसंद करती हैं और सर्व ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। उनके अंदर एक संवेदनशील कवयित्री भी बसती है, जिसकी रचनाएं अक्सर अखबारों और पुस्तकों (जैसे S7 पोएट्री) में छपती हैं। वे एक न्यूज़ चैनल में एंकर के तौर पर भी अपनी आवाज का जादूबिखेर चुकी हैं। प्रिया अपने पिता स्वर्गीय डॉ. अतुल तिवारी को अपना आदर्श मानती हैं, जो खुद एक डॉक्टर, कवि, गायक और इंटरनेशनल अंपायर थे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद प्रिया समाज सेवा को पूरी प्राथमिकता देती हैं।

वे ‘स्वैग एनजीओ’, ‘बेटी बचाओ फाउंडेशन’ और ‘वी हेल्प फाउंडेशन’ के साथ मिलकर बालिका शिक्षा और भुखमरी (हंगर इंडेक्स) जैसे गंभीर विषयों पर जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं। इंजीनियर बाय क्वालिफिके शन, मैनेजर बाय प्रोफे शन और मॉडल-कवयित्री बाय पैशन—प्रिया तिवारी सही मायनों में आज के दौर का एक सच्ची ‘स्त्री रत्न’ हैं। मैं सभी महिलाओं से बस इतना कहना चाहूँगी कि अपने सपनों को कभी छोटा मत समझिए। एक महिला एक साथ कई भूमिकाएँनिभा सकती है—एक प्रोफे शनल, एक शिक्षिका, एक बेटी, एक पत्नी, एक माँ और अपने सपनों को जीने वाली एक खूबसूरत पहचान। मैंने खुद शिक्षा और अपने प्रोफे शन के साथ-साथ मॉडलिं ग और ब्यूटी पेजेंट की दनि या में अपनी पहचान बनाई है। मेरा माना है कि Beauty और Brains एक-दसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक-दसरे की तकत हैं। खुद पर विश्वास रखिए, लगातार सीखते रहिए और अपनी पहचान बनाने के लिए कभी किसी की अनुमति का इंतज़ार मत कीजिए। आपकी मेहनत, आपकी सोच और आपका आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी खूबसूरती है।

हर महिला के अंदर एक Queen है—बस उसे पहचाने और दनि या के सामने लाने की जरूरत है।