भोपाल | देश दर्पण संवाद भारत के कॉर्पोरेट इतिहास में शीर्ष अधिकारियों (CEO) के वेतन ने एक नया मुकाम हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि देश की दिग्गज कं पनियां अपने शीर्ष नेतृत्व पर दिल खोलकर पैसा खर्च कर रही हैं। कॉर्पोरेट डेटाबेस ‘कैपिटलाइन’ (Capitaline) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, प्रमुख आईटी कंपनी ‘परसिस्टेंट सिस्टम्स’ (Persistent Systems) के सीईओ संदीप कालरा देश में सबसे अधिक वेतन पाने वाले एग्जीक्यूटिव बनकर उभरे हैं। उनका सालाना सैलरी पैके ज 388 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को छू गया है। पैके ज में 162% का जबरदस्त उछाल संदीप कालरा का यह वेतन इस समय कॉर्पोरेट जगत में सबसे बड़ी चर्चा का विषय है, क्योंकि उनके पैके ज में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 162 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। जानकारों के अनुसार, इस बंपर उछाल में कंपनी द्वारा दिए गए ‘स्टॉक ऑप्शंस’ (ESOPs) का सबसे बड़ा योगदान है।
हैरानी की बात यह हैकि सूची में दूसरे पायदान पर मौजूद एचसीएल टेक के सीईओ सी. विजयकु मार की कुल सैलरी से भी संदीप कालरा का पैके ज लगभग दोगुना है। आईटी और मैन्युफैक्चरिंग कं पनियों का दबदबा कैपिटलाइन की रिपोर्ट से एक बड़ा ट्रेंड यह भी सामने आया हैकि टॉप-10 सबसे महंगे सीईओ की इस सूची में आधी से अधिक कं पनियां (50% से ज्यादा) आईटी (IT) और मैन्युफैक्चरिंग (Manufacturing) सेक्टर से ताल्लुक रखती हैं। यह रुझान बताता हैकि तकनीकी और विनिर्माण क्षेत्र में शानदार और अनुभवी नेतृत्व के लिए कं पनियां कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। देश के टॉप-10 सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले दिग्गज (स्रोत: कैपिटलाइन | सभी आंकड़े करोड़ रुपए में) संदीप कालरा – परसिस्टेंट सिस्टम्स (388 करोड़) सी. विजयकु मार – एचसीएल टेक पवन मुंजाल – हीरो मोटोकॉर्प एस.एन. सुब्रमण्यम – एलएंडटी (L&T) मुरली के . दिवि – दिविज लैबरोंटरीस सलिल पारेख – इंफोसिस नीरज कं वर – अपोलो टायर्स एच.एम. बांगड़ – श्री सीमेंट अंबरीश – एंजल वन