रामेश्वरम/मदुरै | देश दर्पण संवाद चांद के दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग कराकर इतिहास रचने वाले भारत की अंतरिक्ष शक्ति का लोहा अब अमेरिका भी मान रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस. सोमनाथ ने खुलासा किया है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के वैज्ञानिकों ने भारत से चंद्रयान-3 की टेक्नोलॉजी मांगी है। ‘नो कमेंट्स, सब कुछ अच्छा होने वाला है’ रविवार, 15 अक्टूबर को रामेश्वरम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में इसरो चीफ ने यह बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 के निर्माण के दौरान दुनि या के कई कठिन मिशन कर चुके नासा-जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के 5-6 वैज्ञानिक इसरो मुख्यालय आए थे। जब भारतीय इंजीनियरों ने उन्हें समझाया कि 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग कैसे होगी और अपनी डिजाइन दिखाई, तो वे हैरान रह गए और बोले- “नो कमेंट्स.. सब कुछ अच्छा ही होने वाला है।

” चंद्रयान-10 से चांद पर जा सकती है महिला एस्ट्रोनॉट देश के ज्ञान और इंटेलिजेंस को दुनि या में सर्वश्रेष्ठ बताते हुए सोमनाथ ने भविष्य के मिशनों की ओर भी इशारा किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि आने वाले समय में ‘चंद्रयान-10’ के जरिए भारत किसी महिला एस्ट्रोनॉट को भी चांद पर भेज सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्पेस सेक्टर को खोले जाने की सराहना करते हुए उन्होंने कहा किआज हम दुनि या के बेस्ट इक्विपमेंट और रॉकेट बना रहे हैं और अब देश में इसरो के अलावा 5 निजी कं पनियां भी रॉकेट व सैटेलाइट बना रही हैं। गनयान मिशन: 21 अक्टूबर को पहली उड़ान, कुल 4 टेस्ट होंगे मदुरै में मीडिया से बातचीत में एस. सोमनाथ ने ‘गनयान’ मिशन की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को गनयान मिशन की पहली टेस्ट व्हीकल डेवलपमेंट फ्लाइट भेजी जाएगी। इसके बाद D2, D3 और D4 की प्लानिंग की गई है, यानी कुल चार टेस्ट फ्लाइट भेजी जाएंगी।

इस टेस्ट में क्रू मॉड्यूल को आउटर स्पेस में ले जाकर पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा और बंगाल की खाड़ी में टचडाउन कराकर सुरक्षित रिकवर किया जाएगा। (फैक्ट फाइल: भारत चांद के साउथ पोल पर स्पेसक्राफ्ट उतारने वाला दुनि या का इकलौता देश है। वहीं, चांद पर सफल लैंडिंग के मामले में अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चौथा देश बन गया है।