भोपाल: रविवार को मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह का शुभारंभ आतिशबाजी के साथ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे केवल एक प्रशासनिक इकाई का निर्माण नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भौगोलिक चेतना का सम्मान बताया। यूसीसी, राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर जोर मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (UCC) का जिक्र करते हुए कहा कि मप्र विधानसभा में इसे जुड़ा कानून पारित करना सौभाग्य की बात है, जो 'एक देश, एक विधान' की भावना से जुड़ा है। राष्ट्रीय सुरक्षा पर कड़ा संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में तीन बार घुसकर आतंकियों को तबाह किया है। इसके साथ ही यह घोषणा की गई कि 15 जनवरी को भोपाल में सेना दिवस का भव्य आयोजन होगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहं शामिल होंगे।

आर्थिक मोर्चे पर सीएम ने बताया कि दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश वर्तमान में तीसरे स्थान पर है, जिसे पहले स्थान पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों और युवाओं का सम्मान समारोह में 'किसान कल्याण स्वाभिमान योजना' के तहत भोपाल के संदीप वर्मा को प्रथम विजेता चुना गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें मंच पर एक ट्रैक्टर और 7.26 लाख रुपये का चेक भेंट किया। इसके अलावा क्विज विजेता सुहानी राजपूत को बुलेट और छात्रा अक्षरा गोस्वामी को एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया। बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर ने बांधा समां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर की लाइव परफॉर्मेंस रही। उन्होंने 'ये मोह-मोह के धागे', 'अल्लाह दुहाई है' और 'तूने मारी एंट्रियां' जैसे शानदार गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 'ओ गाड़ा करे' गाते हुए वे मंच से नीचे उतरीं और भीड़ के बीच पहुंचक र अपनी प्रस्तुति दी।