भोपाल: यह साबित करते हुए कि उम्र महज़ एक आंकड़ा है, भोपाल की 54 वर्षीय पावरलिफ्टर भावना टोकेकर ने किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित वर्ल्डपावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत का परचम लहराया है। अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीतने के साथसाथ पांच नए वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग कांग्रेस (WPC) द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भावना ने मास्टर्स-3 (50 से 54 वर्ष) आयु वर्ग के 75 किलोग्राम से कम भार वर्गमें हिस्सा लिया था। 74.2 किलो वजन के साथ अखाड़े में उतरीं भावना ने स्क्वाट में 105 किलो, बेंच प्रेस में 82.5 किलो और डेडलिफ्ट में 135 किलो वजन उठाकर अपने ही पिछले विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिए। इन तीनों स्पर्धाओंमें कुल 322.5 किलो वजन उठाकर उन्होंने ‘फु ल पावरलिफ्टिंग टोटल’ का चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा, एकल बेंच प्रेस में 85 किलो वजन उठाकर उन्होंने पांचवां रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्जकिया।
चार साल की कड़ी तपस्या का परिणाम अपनी इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे की मेहनत साझा करते हुए भावना ने बताया कि 2022 की मैनचेस्टर वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद उन्होंने लगातार चार साल तक इस प्रतियोगिता के लिए खुद को तैयार किया। इस दौरान उन्होंने अनुशासन का पूरी तरह पालन किया और एक दिन भी ट्रेनिंग नहीं छोड़ी। यहां तक कि अपनी मां से मिलने जाने के दौरान भी उन्होंने अपना अभ्यास जारी रखा। मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने सख्त वर्जिश की और फास्ट फूड से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। आपको बता दें कि यह भावना की पहली बड़ी अंतराष्ट्रीय उपलब्धि नहीं है; इसे पहले भी वे 2019 की ओपन एशियन चैंपियनशिप में चार गोल्ड मेडल और 2022 की मैनचेस्टर चैंपियनशिप में चार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देश को गौरवान्वित कर चुकी हैं।
