देश दर्पण संवाद, रीवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विंध्य और मालवा अंचल के बीच हवाई कनेक्टिविटी लगातार मजबूत हो रही है। रीवा एयरपोर्टसे इंदौर के लिए संचालित नियमित विमान सेवा ने अपनी सफलता के 300 दिन पूरे कर लिए हैं। इन 300 दिनों में लगभग 24,500 यात्रियों ने इस सुगम हवाई यात्रा का लाभ उठाया है। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के अनुसार, यह विमान सेवा दोनों प्रमुख क्षेत्रों के बीच सुविधाजनक आवागमन का एक सशक्त माध्यम बन गई है। इस हवाई सेवा के शुरू होने से विंध्यवासियों को कई बड़े और सीधे लाभ मिल रहे हैं। अब रीवा और आसपास के लोगों के लिए धार्मिक पर्यटन बेहद सुलभ हो गया है। हवाई यात्रा के जरिए यात्री महज कुछ घंटों में इंदौर पहुंचक र, वहां से आसानी से उज्जैन जाकर ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के दर्शन कर सकते हैं।

इसके अलावा, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पहुंचने से यात्रियों को देश के अन्य महानगरों के लिए भी बेहतरीन हवाई कनेक्टिविटी का सीधा फायदा मिल रहा है, जिसे लंबी और थकाऊ यात्राओं से निजात मिली है और समय की भारी बचत हो रही है। सुदृढ़ होती यह हवाई कनेक्टिविटी अंचल के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी मील का पत्थर साबित हो रही है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का कहना है कि यह विमान सेवा विंध्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ￾साथ निवेश, उद्योग, शिक्षा एवं विकास के नए अवसरों के द्वार खोल रही है। इसे जहां एक ओर व्यापारिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिल रही है, वहीं दूसरी ओर छात्रों, मरीजों और युवाओं के लिए भी मालवा क्षेत्र तक पहुंचना बेहद आसान और सुविधाजनक हो गया है।