भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी ‘जनगणना-2027’ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल की अध्यक्षता में संपन्न राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में इस देश की पहली डिजिटल जनगणना को तय समय-सीमा में पूर्ण करने की रणनीति बनाई गई। डिजिटल प्रक्रिया और स्व-गणना इस बार जनगणना का पूरा डेटा मोबाइल ऐप से जुटाया जाएगा और वेब पोर्टल से मॉनिटरिंग होगी। मुख्य सचिव ने ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए कॉलेज के छात्रों को फॉर्म भरने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा और सोशल मीडिया पर जागरूकता वाले वीडियो प्रसारित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्जकर सकें। जनवरी-फरवरी 2027 में मुख्य चरण जनगणना का दूसरा चरण (जनसंख्या की गिनती) जनवरी और फरवरी 2027 में किया जाएगा। इसका पूर्व परीक्षण जुलाई 2026 में सिवनी और ग्वालियर के चयनित क्षेत्रों में सफलतापूर्वक हो चुका है।
इस वृहद कार्य के लिए लगभग 2 लाख प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रशासनिक निर्देश आगामी 12-13 नवंबर को मास्टर ट्रेनर्स और नवंबर के तीसरे सप्ताह में सभी कलेक्टर्स को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे 2027 की परीक्षाओं का शेड्यूल जनगणना के कार्य को ध्यान में रखकर बनाएं। साथ ही, कार्य पूरा होने तक जनवरी से मार्च 2027 के बीच तबादलों और प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव पर रोक रहेगी।
