इंदौर: मध्य प्रदेश में सत्ता का रास्ता अब केवल मैदानी रैलियों से होकर नहीं, बल्कि मोबाइल की स्क्रीन और सोशल मीडिया की ‘फीड’ से गुजरता है। राजनीतिक दलों के आधिकारिक इंस्टाग्राम खातों के ताज़ा आंकड़े इस बात की स्पष्ट गवाही दे रहे हैं कि युवाओं (Gen Z) ं का रुझान किस ओर है और सत्ताधारी दल डिजिटल मोर्चे पर कहां गलती कर रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो मध्य प्रदेश कांग्रेस के इंस्टाग्राम खाते (MP Congress) पर फॉलोअर्स की संख्या 12 लाख (1.2 मिलियन) तक पहुंच गई है, जबकि उन्होंने अब तक 24.6 हजार पोस्ट किए हैं। इसके ठीक उलट, मध्य प्रदेश भाजपा (bjp4mp) 22.6 हजार पोस्ट के साथ मात्र 6 लाख 80 हजार (680K) फॉलोअर्सतक ही सीमित है। यानी, सोशल मीडिया के इस सबसे अहम मोर्चे पर कांग्रेस के फॉलोअर्स भाजपा से लगभग दोगुने (करीब 5.20 लाख अधिक) हैं। आखिर कहां चूक रही है सत्ताधारी पार्टी? वर्तमान समय में 18 से 29 वर्षका युवा वर्गइंस्टाग्राम पर सर्वाधिक सक्रिय है।

यह वह पीढ़ी है जो लंबे राजनीतिक भाषणों के बजाय 30 सेकं ड की ‘रील’, ‘मीम’ और ट्रेंडिंग विषयों के माध्यम से नेताओं को परखती है। कांग्रेस की टीम ने युवाओंकी इसी नब्ज को पकड़ा है। वे रोजगार, पेपर लीक, शिक्षा और महंगाई जैसे ज्वलंत मुद्दों को युवाओंकी ही भाषा में उनके सामने रख रहे हैं, जिसे उनका पेज युवाओंको अधिक अपना सा (रिलेटेबल) लग रहा है। दूसरी ओर, भाजपा का डिजिटल अभियान अभी भी पारंपरिक प्रचार और एकतरफा संवाद तक ही सीमित दिख रहा है। पार्टी यह समझने में चूक कर रही है किआज का युवा केवल उपलब्धियां नहीं सुना चाहता, बल्कि अपने असल मुद्दों पर बात करना चाहता है। अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने एक लाख रुपये तक के इनाम वाली ‘रील बनाओ, इनाम पाओ’ प्रतियोगिता भी शुरू की थी। लेकिन वर्तमान आंकड़े बताते हैं कि युवाओं को केवल इनाम का आकर्षण देकर पार्टी से नहीं जोड़ा जा सकता; इसके लिए उनके सरोकारों से जुड़ना आवश्यक है।

2028 के चुनाव में निर्णायक होगी युवाओं की भूमिका आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के करीब 65 लाख युवा पहली या दूसरी बार मतदान करेंगे। यह मतदाता जातिगत और पारंपरिक समीकरणों से ज्यादा अपने भविष्य और रोजगार को लेकर चिंतित है। भाजपा के रणनीतिकारों को यह समझना होगा कि जमीनी स्तर पर संगठन का मजबूत होना ही अब जीत की एकमात्र गारंटी नहीं है। कांग्रेस ने डिजिटल दुनि या में जिस तरह युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत की है, यदि सत्ताधारी दल ने समय रहते अपनी रणनीति में बदलाव नहीं किया और युवाओं से सीधा संवाद स्थापित नहीं किया, तो आगामी चुनावों में यह डिजिटल फासला भारी पड़ सकता है।