₹30,000 करोड़ का आईपीओ 18 सितंबर को खुल सकता है और 25 सितंबर को इसकी लिस्टिंग की उम्मीद है। अगर यह इश्यू इसी आकार का रहता है, तो यह भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन सकता है, जो निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। NSE, भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है, जहां रोजाना करोड़ों रुपये के शेयरों का कारोबार होता है। लंबे समय से इसके आईपीओ को लेकर बाजार में चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन नियामकीय प्रक्रियाओं और अन्य औपचारिकताओं के चलते इसमें देरी होती रही। अब जाकर यह प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचती दिख रही है। इस बीच, घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है। Nifty लगातार दूसरे दिन गिरकर जुलाई के निचले स्तर के करीब पहुंच गया है, और टेक्निकल इंडिकेटर्स में भी कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं, जिसके चलते 23,635 का स्तर बाजार के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
ऐसे माहौल में NSE के आईपीओ की टाइमिं ग को लेकर भी बाजार जानकारों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। विशेषज्ञों का माना है कि अगर बाजार में स्थिरता बनी रहती है, तो यह आईपीओ रिटले और संस्थागत दोनों तरह के निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय हो सकता है, क्योंकि खुद स्टॉक एक्सचेंज में हिस्सेदारी खरीदने का मौका बहुत कम मिलता है। हालांकि, अंतिम इश्यूसाइज, प्राइस बैंड और अन्य जरूरी जानकारियों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, जो आने वाले दिनों में सामने आ सकती है। NSE का यह आईपीओ ऐसे समय आ रहा है जब घरेलू बाजार पहले से दबाव में है, जिसे निवेशकों की नजर लिस्टिंग गेन पर टिकी रहेगी।
