वृहदारण्यकोपनिषद का यह पवित्र श्लोक हमें एक शाश्वत संदेश देता है— “हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलिए।” वृहदारण्यकोपनिषद का यह पवित्र श्लोक हमें एक शाश्वत संदेश देता है— “हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलिए।” भारतवर्ष उत्सवों और पर्वों की पुण्यभूमि है, जहाँ हर ऋतु और हर मास उल्लास का एक नया संदेश लेकर आता है। इन सभी उत्सवों में कार्तिक मास की अमावस्या के निकट मनाया जाने वाला दीपोत्सव (दिवाली) सर्वाधिक भव्य, चमकीला और आध्यात्मिक महत्व का पर्वहै। यह केवल एक दिन का त्योहार नहीं है, अपितु पांच दिनों तक चलने वाला एक पावन महापर्व है। यह हमारे जीवन से अज्ञान, अहंकार और नकारात्मकता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान, प्रेम और सकारात्मकता के दीप प्रज्वलित करता है। दीपोत्सव की यह पंच दिवसीय यात्रा धनतेरस से आरंभ होकर भाई दूजू पर संपन्न होती है। इन पाँचों दिनों का अपना विशिष्ट पौराणिक, धार्मिक और सामाजिक महत्व है: 1.
प्रथम दिन धनतेरस (धनत्रयोदशी) — आरोग्यता और समृद्धि का श्रीगणेश कार्तिक कृ ष्ण त्रयोदशी के दिन ‘धनतेरस’ मनाया जाता है, जो धन और आरोग्य के देवता के स्वागत का प्रतीक है। पौराणिक मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण इसे ‘राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा का विधान है। श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य के अनुसार स्वर्ण, रजत आभूषण, नए बर्तन या गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां क्रय करते हैं। संध्याकाल में अकाल मृत्यु के भय को दूर करने हेतु घर के मुख्य द्वार पर ‘यम दीप’ प्रज्वलित किया जाता है। वस्तुतः, धन का वास्तविक अर्थ केवल मुद्रा नहीं, अपितु उत्तम स्वास्थ्य, संतुष्ट मन और परोपकार की भावना है। 2. द्वितीय दिन नरकचतुर्दशी (रूपचौदस) — बुराई के अंतका प्रतीक कार्तिक कृ ष्ण चतुर्दशी को ‘नरक चतुर्दशी’ या ‘छोटी दिवाली’ कहा जाता है।
कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृ ष्ण ने अत्याचारी असुर नारकासुर का वध कर 16,100 राजकुमारियों को उसकी कै द से मुक्त कराया था। यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का उद्घो्ष है। इस दिन सूर्योदय से पूर्व उबटन और तैल मालिश कर ‘अभ्यंग स्नान’ करने का विशेष महत्व है, जो शरीर की शुद्धि करता है। संध्या के समय यमराज, हनुमान जी और महाकाली की आराधना कर दीपदान किया जाता है। इसे रूप चौदस भी कहते हैं, जिसका मूल भाव आंतरिक और बाह्य, दोनों प्रकार के सौंदर्य को निखारना है। 3. तृतीय दिन दीपावली (महालक्ष्मी पूजन) — आध्यात्मिक चरमोत्कर्ष यह इस पंच दिवसीय महापर्वका मुख्य दिन है, जो कार्तिक अमावस्या की गहन रात्रि को मनाया जाता है। इसी पावन रात्रि को भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी चौदह वर्षों का वनवास पूर्णकर और रावण का वध कर अयोध्या लौटे थे। उनके आगमन की प्रसन्नता में अयोध्यावासियों ने घी के दीये जलाकर संपूर्ण नगरी को प्रकाशमान कर दिया था।
इसके अतिरिक्त, इसी दिन समुद्र मंथन से धन की देवी माता लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। संध्या के समय घरों में माता लक्ष्मी और भगवान विघ्नहर्ता गणेश की सविधि पूजा की जाती है। यह दिन हमें सिखाता है कि जिस प्रकार हजारों दीपों को एक ही दीपक से रोशन करने पर भी उस दीपक की लौ कम नहीं होती, उसी प्रकार खुशियां बांटने से सदैव बढ़ती हैं। 4. चतुर्थ दिन गोवर्धन पूजा (अन्नकूट) — प्रकृति के प्रति कृतज्ञता दीपावली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को ‘गोवर्धन पूजा’ का पर्वमनाया जाता है। द्वापर युग में देवराज इंद्र के मिथ्या अहंकार को खंडित करने हेतु भगवान श्रीकृ ष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। इस दिन घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा की जाती है तथा छप्पन प्रकार के व्यंजनों का ‘अन्नकूट’ भोग लगाया जाता है। साथ ही, गोमाता और बैलों की विशेष पूजा की जाती है, जो हमारी कृषि प्रधान संस्कृति और पर्यावरण के प्रति हमारे गहरे जुड़ाव को रेखांकित करती है।
5. पंचम दिन भाई दूजू (यम द्वितीया) — स्नेह और अटूट रिश्तों का प्रतीक कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूजू के साथ यह महापर्वपूर्णता को प्राप्त होता है। पौराणिक आख्यान है कि इसी दिन सूर्य पुत्री यमुना ने अपने भाई यमराज को अपने घर भोजन के लिए सप्रेम आमंत्रित किया था और उनके भाल पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की थी। यमराज ने प्रसन्न होकर वरदान दिया था कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के हाथ का भोजन ग्रहण कर तिलक लगवाएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं सताएगा। यह पर्व भाई-बहन के मध्य विद्यमान निश्छल और पवित्र प्रेम को और अधिक प्रगाढ़ करता है। सामाजिक और मनोवैज्ञानिक महत्व दीपोत्सव केवल कर्मकांडों का समूह नहीं, अपितु समाज में सकारात्मक ऊर्जा के संचार का एक वृहद अवसर है। यह सामाजिक समरसता का वह पर्वहै, जहाँ ऊं च-नीच और जाति-पांति के सभी भेद मिट जाते हैं। जिस प्रकार हम अपने घरों के जाले साफ करते हैं, उसी प्रकार यह पर्वहमें मन के विकारों—क्रोध, ईर्ष्या और अहंकार—को स्वच्छ करने की प्रेरणा देता है।
इसके अतिरिक्त, इस अवसर पर होने वाली आर्थिक गतिविधियों से कु म्हारों, शिल्पकारों और छोटे व्यापारियों को आजीविका व अपनी कला का उचित मूल्य प्राप्त होता है। पंच दिवसीय दीपोत्सव हमें अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और एकाकीपन से सामूहिकता की ओर ले जाने वाला एक दिव्य मार्गहै। आइए, इसदीपोत्सव हमसब मिलकर केवल अपने घरों के दीये ही न जलाएं, अपितु किसी जरूरतमंद के जीवन में भी प्रेम, करुणा और सहयोग का एक नया दीप प्रज्वलित करें। “शुभ दीवाली! आपके जीवन का हर कोना ज्ञान के प्रकाश, सफलता की चमक और अपनों के स्नेह से जगमगाता रहे।”