भोपाल: "अभी ज़िन्दगी के इम्तिहान और भी हैं, अभी तो ज़िन्दगी की असली उड़ान बाकी है। अभी तो नापी है सिर्फ मुट्ठी भर ज़मीन, अभी तो सारा आसमान बाकी है। सितारों के आगे जहाँ और भी हैं..." भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल पर ये पंक्तियाँ शब्दशः चरितार्थहोती हैं। भाजपा के संघनिष्ठ, संगठन निष्ठ और अखंड प्रचंड पुरुषार्थी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष की सहमति से पार्टी के ज्ञानवान व पराक्रमी युवा नेता आशीष ऊषा अग्रवाल के रूप में एक हीरक व्यक्तित्व की पहचान की है। दो महीने में दो बड़ी पदोन्नति, नेतृत्व का अटूट भरोसा शीर्ष नेतृत्व ने हीरे की परख करने वाले जौहरी की भाँति आशीष अग्रवाल के हुनर को पहचाना। राष्ट्रीय संगठन में सर्वप्रथम 17 अगस्त 2026 को उन्हें मध्य प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी के पद से पदोन्नत कर भाजपा का राष्ट्रीय मीडिया सह￾संयोजक नियुक्त किया गया था।

इसके ठीक एक माह बाद, 23 सितंबर 2026 को उनकी कार्यकु शलता को देखते हुए उन्हें पुनः पदोन्नत कर भाजपा राष्ट्रीय मीडिया विभाग का ‘राष्ट्रीय मीडिया संयोजक’ नियुक्त कर दिया गया। विपक्ष के चक्रव्यूह को किया ध्वस्त, कुशल प्रबंधन का लोहा माना आशीष ऊषा अग्रवाल ने इस महती जिम्मेदारी को महज दो माह में ही अपने कु शल मीडिया प्रबंधन द्वारा सफलतापूर्वक सार्थक कर दिखाया है। राष्ट्रीय संयोजक के रूप में चंद दिनों के भीतर ही उन्होंने अखंड-प्रचंड कर्मयोग का परिचय दिया। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के तमाम दुष्प्रु चारों व प्रयासों को उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों एवं शीर्ष भाजपा नेताओं की ताबड़तोड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। उनके कु शल निर्देशन में संपूर्ण देश में भाजपा की हजारों प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गईं, जिसने विपक्षी दलों के झूठे मायाजाल को जनता के सामने बेनकाब कर दिया।

मातृभक्ति और कार्यकर्ता भाव: व्यक्तित्व की असली पहचान आशीष अग्रवाल की सबसे बड़ी विशेषता उनका शालीन व संस्कारी व्यक्तित्व है। वह अपने नाम के साथ अपनी पूज्य स्वर्गीय माँ ऊषा अग्रवाल का नाम जोड़ते हैं, जो आज के युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक है। शीर्षपद पर होने के बावजूद वह स्वयं को हमेशा एक साधारण ‘कार्यकर्ता’ मानते हैं और पार्टी को माँ के समान पूजते हुए अपना सर्वस्व अर्पण करने के लिए त्पर रहते हैं। मध्य प्रदेश में भी हेमंत खण्डेलवाल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी उनकी साख बेहद मजबूत है। एमपी बीजेपी के कर्मयोगी व कु शल प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने आशीष अग्रवाल की संगठन निष्ठा, ज्ञानशीलता, उत्कृष्ट मीडिया प्रबंधन, नवाचार, तकनीकी दक्षता और मिलनसारिता जैसे गुणों को भांपते हुए उन्हें पुनः प्रदेश मीडिया विभाग के प्रभारी की महत्वपूर्णजिम्मेदारी सौंपी है।

अल्पसमय में राष्ट्रीय फलक पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले आशीष ऊषा अग्रवाल का यह बढ़ता राजनीतिक कद बताता है कि संगठन के प्रति उनका समर्पण ही उनकी असली शक्ति है, और अभी तो सफलता का पूरा आसमान छूना बाकी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल जी को देश दर्पण संवाद परिवार जन्मदिन की बधाई प्रेषित करता है। ग्वालियर के आशीष उषा अग्रवाल का भाजपा में सफर अचानक मिली किसी एक जिम्मेदारी की कहानी नहीं है। करीब 16 साल पहले उन्होंने पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका शुरू की थी। इसे पहले वे बैंकिंग सेक्टर में काम कर चुके हैं। वर्ष 2003 से 2010 तक उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक और उसके समूह में विभिन्न पदों पर काम किया। इसके बाद उनकी सक्रियता भाजपा संगठन की ओर बढ़ी और 2010 से वे ग्वालियर में पार्टी की गतिविधियों से जुड़ गए। लगातार संगठन के साथ काम करने के बाद 2017 में उन्हें भाजपा मध्यप्रदेश के मीडिया पैनल में जगह मिली। इसके बाद 2021 में वे प्रदेश प्रवक्ता बने।

करीब दो साल बाद, 29 अप्रैल 2023 को उन्हें मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली। प्रदेश में पार्टी के मीडिया से जुड़े कामकाज को संभालते हुए वे लगातार सक्रिय रहे। अब उनके संगठनात्मक सफर में एक और बड़ा पड़ाव आया है। चुनावी दौर में मीडिया प्रबंधन का अनुभव: प्रदेश मीडिया प्रभारी के तौर पर आशीष ऊषा अग्रवाल की भूमिका चुनावी दौर में भी महत्वपूर्ण रही है। 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान BJP ने सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मीडिया संयोजकों की नियुक्ति की थी। उस समय प्रदेश मीडिया प्रभारी के तौर पर आशीष अग्रवाल ने विधानसभा स्तर पर मीडिया व्यवस्था से जुड़ी नियुक्तियों की जानकारी साझा की थी। चुनाव के दौरान पार्टी के मीडिया नेटवर्क को विधानसभा स्तर तक मजबूत करना और स्थानीय स्तर पर राजनीतिक संवाद को व्यवस्थित करना उनकी जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा।

सामाजिक और सेवा गतिविधियों से भी जुड़ाव: आशीष ऊषा अग्रवाल छात्र जीवन से ही धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपनी माता जी की स्मृति में मुरार मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार का कार्य करवाया। इसके अलावा वंचित वर्गों को वित्तीय सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराने की पहल के साथ वह सामाजिक समरसता, धार्मिक आयोजनों और सेवा कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं। उनकी सामाजिक गतिविधियों का जुड़ाव खास तौर पर ग्वालियर से रहा है, जहां से उनका राजनीतिक और सामाजिक सफर आगे बढ़ा। ग्वालियर के प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं: आशीष ऊषा अग्रवाल ग्वालियर के प्रतिष्ठित HG Group परिवार से आते हैं। छात्र जीवन से सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहने के बाद उन्होंने कॉरपोरेट क्षेत्र में काम किया और फिर BJP की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। इस तरह उनके सार्वजनिक जीवन में पेशेवर अनुभव के साथ सामाजिक और राजनीतिक जुड़ाव भी लगातार बना रहा।