देश दर्पण संवाद, इंदौर क्रिकेट के जुनून वाले हमारे देश भारत से एक ऐसी खबर आई है, जिसने खेल जगत के पुराने समीकरणों को हिलाकर रख दिया है। भारत और न्यूजीलैंड के खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर, मंगलवार, 27 अक्टूबर को बिहार के अत्याधुनिक राजगीर खेल परिसर में अंडर￾20 रग्बी इनविटेशनल सेवेंस सीरीज का रोमांचक समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में भारत की अंडर-20 महिला रग्बी टीम ने खेल की दुनि या के सबसे बड़े पावरहाउस माने जाने वाले न्यूजीलैंड (माओरी इनविटेशनल टीम) को 17-0 से करारी शिकस्त देकर एक नया इतिहास रच दिया है। रग्बी में न्यूजीलैंड का वही रुतबा है, जो क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया या फुटबॉल में ब्राजील का है। इस सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई न्यूजीलैंड माओरी की पुरुष व महिला टीमों के 24 खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के साथ कुल चार मुकाबले खेले और मैदान पर अपनी प्रसिद्ध पारंपरिक 'हाका' (Haka) की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।

हालांकि, इस टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष टीम को मजबूत कीवी टीम के सामने हार का सामना करना पड़ा, लेकिन हमारी महिला टीम ने अभेद्य दीवार बनकर न्यूजीलैंड को एक भी ट्राइ (Try) स्कोर नहीं करने दिया। 17-0 की यह क्लीन स्वीप साबित करती है कि अदम्य साहस और असली प्रतिभा किसी बड़े बजट की मोहताज नहीं होती। बिहार को इस भव्य अंतराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला, जो इसलिए भी खास है क्योंकि राज्य की महिला व पुरुष टीमें रग्बी में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इस गौरवशाली पल के गवाह कई विशिष्ट अतिथि बने। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मैदान में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंहं और रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

एक्सपोजर और सम्मान की दरकार हमारे देश में क्रिकेट को अपार एक्सपोज़र और मीडिया कवरेज मिलता है, लेकिन इसकी चकाचौंध में रग्बी जैसे खेलों की ये स्वर्णिम उपलब्धियां गुम नहीं होनी चाहिए। बिना किसी मीडिया हाइप के मैदान पर इन बेटियों ने जो चमत्कार किया है, वह हर उस लड़की के लिए प्रेरणा है जो आसमान छूना चाहती है। अब यह हमारी, खेल प्रेमियों और मीडिया की जिम्मेदारी है किहम इन चैंपियन बेटियों को भी वही प्यार और एक्सपोजर दें, जिसकी वे असली हकदार हैं।