मुंबई। अक्टूबर महीने का यह आखिरी शुक्रवार सिनेमा के दीवानों के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है। भागदौड़ भरे इस सप्ताह के बाद, अगर आप भी इस वीकेंड अपनी भागदौड़ से दूर परिवार या दोस्तों के साथ एक बेहतरीन फिल्म का आनंद लेने की सोच रहे हैं, तो बॉक्स ऑफिस और डिजिटल मंचों (ओटीटी) पर मनोरंजन की एक बहुत लंबी कतार आपका इंतजार कर रही है। इस बार दर्शकों का दिल जीतने के लिए बॉलीवुड की सादगी, दक्षिण भारतीय सिनेमा (साउथ) का मारधाड़ से भरपूर एक्शन और हॉलीवुड का अनोखा रोमांच एक साथ पर्दे पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस हफ्ते बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर कई दिलचस्प रंग देखने को मिल रहे हैं। जाने-माने निर्देशक आनंद एल. राय के सहयोग से बनी नई फिल्म ‘नखरेवाली’ आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव के मुख्य अभिनय से सजी यह एक बेहद तरोताजा रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। अपनी हल्की-फुल्की कहानी और शानदार संगीत के चलते यह युवा दिलों को काफी पसंद आने वाली है।
इसके ठीक विपरीत, अगर आप कुछ गंभीर देखना चाहते हैं, तो नेशनल अवॉर्ड विजेता विनोद कापरी की फिल्म ‘पायरे’ (Pyre) भी रिलीज हो गई है। हिमालय की शांत वादियों में फिल्माई गई यह एक बेहद भावुक और दिल को गहराई तक छू लेने वाली कहानी है। इसे हिंदीं के साथ-साथ मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जा रहा है। वहीं, राजनीतिक दांव-पेच और सच्ची घटनाओं से प्रेरित सिनेमा देखने वालों के लिए ‘द कलकत्ता फाइल्स’ भी सिनेमाघरों में एक दमदार पॉलिटिकल ड्रामा के रूप में मौजूद है। दक्षिण भारतीय सिनेमा ने इस बार पारंपरिक सिनेमाघरों के साथसाथ डिजिटल मंचों (नेटफ्लिक्स आदि) पर भी अपना भारी दमखम दिखाया है। रिलीज हो रही ‘अक्का’ एक ऐसा क्राइम ड्रामा है, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। इसमें साउथ की दिग्गज अभिनेत्री कीर्ति सुरेश और बॉलीवुड की दमदार अदाकारा राधिका आप्टे आमने-सामने हैं। अस्सी के दशक की इस खूंखार गैंगवार कहानी में महिलाओं का वर्चस्व देखना बेहद रोमांचक होगा।
इसके अलावा, मशहूर अभिनेता थलपति विजय के बेटे जेसन संजय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिग्मा’ भी ओटीटी पर आ गई है। संदीप किशन के मुख्य रोल वाली यह एकबेहतरीन चोरी और एक्शन से भरपूर ड्रामा है। अभिनेता फहद फाजिल की जादुई फिल्म ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है, जो सिनेमा में कुछ अलग अनुभव तलाशते हैं। वहीं, थियेटर्स में रिलीज हो रही तेलुगु फिल्म ‘किलर’ इंसानी ज्बातों और मशीनी दिमाग की जंग को विज्ञान के चश्मे से पर्दे पर लाएगी। हॉलीवुड सिनेमा के दीवानों के लिए भी यह हफ्ता खास है। ऑस्कर विजेता ओलिविया कोलमैन की फिल्म ‘विकर’ एक अनोखी रोमांटिक फैं टेसी है। इसके साथ ही मशहूर उपन्यास का आधुनिक रूप ‘सेंस एंड सेंसिबिलिटी’ भी रिलीज हो चुका है। कुल मिलाकर, यदिआप परिवार के साथ हंसना चाहते हैं तो ‘नखरेवाली’ चुनें, रोने और महसूस करने के लिए ‘पायरे’ देखें और रोंगटे खड़े करने वाले थ्रिल के लिए ‘अक्का’ इस वीकेंड की पहली पसंद होनी चाहिए।
