यमन/रियाद। मध्य पूर्वमें तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। हूती विद्रोहियों ने अपनी सैन्य आक्रामकता को तेज करते हुए यमन के राष्ट्रप ति भवन को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी हैं। यह हमला सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि ठीक 15 दिन पहले भी विद्रोहियों ने इसी जगह पर एक बड़ा हमला किया था, जिसमें 4 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। राजधानी में दहशत का माहौल लगातार हो रहे इन हमलों ने सत्ता के शीर्षकेंद्रों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। 15 दिन के भीतर हुए इस दूसरे बड़े हमले से राजधानी में भारी दहशत है। ताज़ा मिसाइल हमले के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। हूतियों के इस कदम से स्पष्ट है कि वे शांति बहाली के बजाय सीधे तौर पर सरकार के रणनीतिक और महत्वपूर्ण ठिकानों को नष्ट करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। सऊदी अरब पर भी बोला हमला हूती विद्रोहियों की यह आक्रामकता केवल यमन की सीमाओंतक सीमित नहीं रही।
यमन के राष्ट्रप ति भवन पर मिसाइलें दागने के साथ ही, उन्होंने पड़ोसी देश सऊदी अरब पर भी ड्रोन से बड़ा हमला किया है। सऊदी अरब के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए इस हवाई हमले ने पूरे खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा चिं तांओंको बढ़ा दिया है। अंतराष्ट्रीय समुदाय की बढ़ी चिं तां एक ही समय में यमन और सऊदी अरब पर हुए इन दोहरे हमलों (मिसाइल और ड्रोन स्ट्राइक) ने स्पष्ट कर दिया है कि विद्रोही गुट अपनी सामरिक ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। इन घटनाओं के बाद अंतराष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र की चिं तांएं बढ़ गई हैं। कूटनीतिक जानकारों का माना है कि यदि इन हमलों पर जल्द लगाम नहीं लगाई गई, तो यह पूरा क्षेत्र एक बड़े और लंबे युद्ध की चपेट में आ सकता है।
