नई दिल्ली: रूसी हमलों का सामना कर रहे यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा अंतराष्ट्रीय समझौता तय हुआ है। इसके तहत अमेरिका यूक्रेन को 500 आधुनिक पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलें उपलब्धकराएगा। इसडिफेंस डील की कुल अनुमानित लागत करीब 19,000 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि इस भारी-भरकम राशि का भुगतान यूक्रेन की सरकार नहीं करेगी, बल्कि यूरोपीय देश और कनाडा मिलकर इसका पूरा खर्च वहन करेंगे।यूक्रेनी राष्ट्रप ति वलोडिमिर जेलेंस्की ने पहले ही पश्चिमी देशों के सामने अपनी चिं तां जाहिर करते हुए मांग की थी कि रूसी हवाई आक्रामक हमलों से निपटने के लिए यूक्रेन को हर महीने लगभग 100 पैट्रियट मिसाइलों की आवश्यकता है। उनकी इसी मांग को संज्ञान में लेते हुए सहयोगी राष्ट्रों ने यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को धार देने के लिए यह सहायता योजना तैयार की है।
पैट्रियट मिसाइल प्रणाली को वैश्विक स्तर पर सबसे अचूक और शक्तिशाली सुरक्षा कवच माना जाता है, जो दुश्मु न के हवाई हमलों को नाकाम करने की ताकत रखता है। रक्षा विश्लेषकों का माना है कि इन मिसाइलों के मिलने से यूक्रेन का रक्षा तंत्र काफी मजबूत होगा और पश्चिमी देशों की यह पहल उनके आपसी सहयोग को और पुख्ता करती है।
