अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में आयोजित दसवें दीपोत्सव ने रोशनी और आस्था का एक नया इतिहास रच दिया है। शनिवार शाम सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर रिकॉर्ड 30 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए गए, जिसे पूरी अयोध्या रोशनी के महासागर में तब्दील हो गई। इन दीयों की अद्भुत कतारों को सजाने में 35 हजार छात्रों ने अपना विशेष योगदान दिया। इस भव्य आयोजन में देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृ ष्णन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दीपोत्सव के इस पावन अवसर पर रामायण के सातों कांडों पर आधारित 22 आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। इनमें रामरथ, रामदरबार और पुष्पक विमान दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। आसमान में उकेरी गई रामकथा कार्यक्रम में आस्था के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का शानदार संगम देखने को मिला। 2,100 स्वदेशी ड्रोन्स की मद से आसमान में रामकथा के मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किए गए।
इसके अलावा 8 मिनट का भव्य लेजर शो, 20 मिनट की प्रोजेक्शन मैपिंगं और शानदार आतिशबाजी ने इस उत्सव को और भी अद्भुत बुना दिया। हर साल बन रहे नए रिकॉर्ड अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत साल 2017 में 1.7 लाख दीयों के साथ हुई थी। समय के साथ इसकी भव्यता बढ़ती गई; 2022 में 15.8 लाख और रामंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद 2024 में 25.2 लाख दीयों का रिकॉर्ड बना था। पिछले वर्ष (2025) यह संख्या 26.2 लाख थी, जिसे इस बार 30 लाख दीयों के ऐतिहासिक आंकड़े के साथ पीछे छोड़ दिया गया है।
