नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल-विरोधी अभियानों में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने इसे खास अवसर बताते हुए कहा कि यह देश की पहली दिवाली है, जब दशकों पुरानी नक्सलवाद और माओवादी आतंक की लड़ाई जीती जा चुकी है। प्रधानमंत्री के शब्दों में, यह पहली दिवाली है जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है और करोड़ों नागरिकों के मन से इसका डर खत्म हुआ है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने इसी वर्ष 31 मार्चको देश को नक्सलवाद से मुक्त घोषित किया था। यह सुरक्षा बलों के साथ उनकी लगातार 13वीं दिवाली थी। उन्होंने कहा कि 47 वर्षों में पहली बार बीते एक साल में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ का एक भी जवान शहीद नहीं हुआ। इसे उन्होंने सरकार की नीतियों और जवानों के साहस, शौर्यव संयम की जीत बताया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पहले की सरकारों ने नक्सलवाद को “लाइलाज बीमारी” मान लिया था, जबकि उनकी सरकार ने सुरक्षा बलों को फैसले लेने की आजादी दी।

साथ ही उन्होंने चेताया कि खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और संगठनों के भीतर सक्रिय “दिमागी नक्सलियों” से सावधान रहना जरूरी है। (ये सभी बयान प्रधानमंत्री के हैं।)