हिंदूंधर्म में दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रकाश, ज्ञान, धर्म, समृद्धि, आत्मशुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का महापर्वहै। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर और निराशा से आशा की और ले जाता है। लोकप्रिय हिंदूं मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीराम 14 वर्षका वनवास पूरा करके तथा रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर पूरी नगरी को प्रकाशमय कर दिया था। इसी प्रसंग को दीपावली के प्रमुख धार्मिक आधारों में माना जाता है। दीपावली की अमावस्या की रात्रि को माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी धन, ऐश्वर्य, वैभव और समृद्धि की अधि ष्ठात्री देवी मानी जाती हैं। भगवान गणेश बुद्धि, विवेक, शुभारंभ और विघ्नों के निवारण के प्रतीक हैं। इस पूजा का गहरा संदेश यह भी है किधन के साथ विवेक, सद्बुद्धि और नैतिकता का होना आवश्यक है।

समृद्धि का वास्तविक अर्थ केवल धन-संपत्ति नहीं, बल्कि परिवार में सुख, स्वास्थ्य, शांति और संतोष भी है। लेकिन मेरा माना है कि त्योहार मनाना केवल धार्मिक परंपरा या सामाजिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह मानव जीवनकी शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक ऊर्जा को पुनर्जीवित करने का एक महत्वपूर्णमाध्यम है। हमारी रोजमर्रा की जिंदगीं अक्सर एक निश्चित दिनचर्या में बंध जाती है—काम, जिम्मेदारियां, तनाव, आर्थिक चिंतांएं और समय की कमी। ऐसे में त्योहार जीवन में एक नया उत्साह, नवीनता और सकारात्मकता लेकर आते हैं। किसी भी त्यौहार को पूरे तन मन धन से मनाने से हमारे जीवन में निम्न सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। • त्योहार रोजमर्रा के तनाव और एकरसता से अस्थायी विराम देते हैं। • उत्सव की तैयारी और उसमें भागीदारी मन में प्रसन्नता और उत्सुकता पैदा करती है। • संगीत, नृत्य, रंग, सजावट और सांस्कृतिक गतिविधियां मन को आनंदित करती हैं। • त्योहार हमें जीवन की छोटी- छोटी खुशियों का आनंद लेना सिखाते हैं।

• सामूहिक उत्सव अकेलेपन की भावना कम करने और अपनापन बढ़ाने में सहायक होते हैं। • परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मानसिक विश्राम मिलता है। • पुराने मित्रों और रि श्तेदारों से मिलने का अवसर मिलता है। • नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से परिचित होती है। • समाज में सहयोग, सद्भाव और सामूहिकता की भावना विकसित होती है। • आपसी मतभेदों को भुलाकर संबंधों को पुनर्जीवित करने का अवसर मिलता है। • लोग अपनी रचनात्मकता को सजावट, कला, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से व्यक्त करते हैं। • आने वाले समय के लिए नई उम्मीदें और संकल्प पैदा होते हैं। अतः दीपावली पर्व सिर्फ धार्मिक मान्यताओं के अ नुसार ही एक बड़ा पर्व नहीं है यह आपसी सौहार्द सामाजिकता, मेल मिलाप, उत्साह, ऊर्जा व सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक बहुत बड़ा समय व महापर्वभी है। मेरी अपेक्षा है कि सभी से इसे पूर्ण आनंदउत्साह व ऊर्जा के साथ मनाएं। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।