भीष्म पंचक में करें कार्तिक माह की समस्त उपासना मिलेगा संपूर्णमाह के पुण्य का लाभ भीष्म पंचक (जिसे विष्णु पंचक या 'पंच भीखू' भी कहा जाता है) कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी (देवउठनी एकादशी) से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक के अंतिम 5 दिनों की एक अत्यंत पवित्र अवधि है। हिंदूंधर्मग्रंथों में इन पांच दिनों को आध्यात्मिक शुद्धि, तपस्या और साधना के लिए सर्वोत्तम माना गया है। यह सामान्य ज्योतिषीय 'पंचक' (जिसे अशुभ माना जाता है) से बिल्कुल अलग है। भीष्म पंचक पूरी तरह शुभ और पुण्यदायी होता है। भीष्म पंचक की पौराणिक कथा महाभारत युद्ध की समाप्ति के बाद जब भीष्म पितामह तीरों की शय्या (शरशय्या) पर लेटे हुए सूर्य के उत्तरायण होने की प्रतीक्षा कर रहे थे, तब भगवान श्रीकृ ष्ण पांचों पांडवों को उनके पास ले गए। युधिष्ठिर के अनुरोध पर भीष्म पितामह ने उन्हें लगातार 5 दिनों तक राजधर्म, वर्णधर्म और मोक्षधर्म का गूढ़ ज्ञान व उपदेश दिया।

पितामह के ज्ञान और भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृ ष्ण ने कहा: "हे गंगापुत्र! आपने कार्तिक एकादशी से पूर्णिमा तक के इन 5 दिनों में जो धर्मोपदेश दिया है, उसे मैं अत्यंत प्रसन्न हूँ। मैं आपके नाम पर इसे 'भीष्म पंचक' महाव्रत के रूप में स्थापित करता हूँ। जो व्यक्ति इन पांच दिनों में व्रत व साधना करेगा, उसे पूरे कार्तिक मास की पूजा का फल प्राप्त होगा।" इसका धार्मिकि महत्व और लाभ • संपूर्णकार्तिकमास का फल: जो लोग किसी कारणवश पूरे कार्तिक महीने के नियम-व्रत नहीं रख पाते, वे यदि केवल इन 5 दिनों में श्रद्धापूर्वक व्रत व नियमों का पालन कर लें, तो उन्हें पूरे महीने का पुण्य मिल जाता है। • मोक्ष और सुख-समृद्धि की प्राप्ति : शास्त्रों के अनुसार यह व्रत जीवन के चारों पुरुषार्थों (धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष) की सिद्धि करने वाला तथा दरिद्रता का नाश करने वाला है।

प्रमुख कार्य और उपाय • प्रातः स्नान और जप: ब्रह्म मुहूर्त (सुबह 4 से 5 बजे के बीच) में उठकर किसी पवित्र नदी या घर पर ही गंगाजल मिले जल से स्नान करें। स्नान करते समय ‘ॐ’कार का जप करना बहुत शुभ माना जाता है। • दीपदान: तुलसी के पौधे, मंदिर, नदी या तालाब के पास नियमित रूप से देसी घी का दीपक जलाएं। भीष्म पंचक के दौरान एकादशी से पूर्णिमा तक रोजाना दीपों की संख्या बढ़ाएं — जैसे एकादशी पर 11, द्वादशी पर 12, त्रयोदशी पर 13, चतुर्दशी पर 14 और पूर्णिमा के दिन 15 या उसे अधिक दीये जलाएं। • भगवान विष्णु और शालिग्राम की उपासना: इन अंतिम दिनों में नित्य शालिग्राम भगवान और भगवान विष्णु का वंदन-पूजन करें। भीष्म स्तुति, गजेंद्र मोक्ष, गोपाल सहस्रनाम या तुलसी स्तोत्र का पाठ करें। • तुलसी, आंवला और बेलपत्र की पूजा: तुलसी, आंवला और बेलपत्र के वृक्ष की पूजा करें और वहां दीपदान करें।

• अन्न और तिल का दान: कार्तिक के अंतिम दिनों में (विशेषकर अंतिम 1-2 दिन या पूर्णिमा पर) तिल, अन्न, वस्त्र या भूमि का दान करना अत्यंत पुण्यदायी होता है। • गौ सेवा: गाय को प्रतिदिन हरा चारा खिलाएं या गौशाला में सेवा पहुंचाएं। • संयमित जीवन (भूमि पर शयन): मन को वश में रखने के लिए इन दिनों में जमीन पर सोना (भूमि शयन) और एक समय सात्विक भोजन करने का नियम अपनाएं।