भोपाल: डाक टिकट केवल पत्रों पर लगने वाली मुहर नहीं, बल्किकिसी देश के इतिहास, संस्कृति और उसकी विकास यात्रा का जीवंत साक्ष्य होते हैं। इसी ऐतिहासिक धरोहर को इंदौर के प्रतिष्ठित डाक टिकट संग्राहक आलोक खादीवाला ने दशकों की अथक मेहनत से सहेजा है। आलोक जी इंदौर के पहले सांसद और मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कन्हैयालाल खादीवाला जी के सबसे बड़े पोते हैं। खादीवाला परिवार की यह तीसरी पीढ़ी अपनी अलग-अलग रचनात्मक प्रतिभाओं से समाज में निरंतर योगदान दे रही है। आलोक खादीवाला के अलावा उनके दो छोटे भाई हैं— वैभव खादीवाला और सबसे छोटे भाई कपिल खादीवाला, जो कि फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और मॉडल हैं। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मंचों पर स्वर्णिमि सफलता आलोक खादीवाला के इस जुनून और दुर्लभु संग्रह को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पटल पर सर्वोच्च सम्मान मिल चुका है।
मध्य प्रदेश डाक विभाग द्वारा भोपाल में आयोजित 14वीं राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी (MAPPEX 2025) में आलोक जी ने ‘होलकर स्टेट के राजकोषीय वर्ग’ में अपने उत्कृष्ट संग्रह का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘गोल्ड मेडल’ (स्वर्ण पदक) से सम्मानित किया गया। इसी प्रदर्शनी में उन्हें ‘विशिष्ट संग्रह वर्मिल’ के सम्मान के साथ-साथ ‘अ जर्नी टू वर्ड्स विशिष्ट भारत’ विषय पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘ब्रांज मेडल’ (कांस्य पदक) से भी नवाज़ा गया। राष्ट्रीय सीमाओंको पार करते हुए उन्होंने अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी इंदौर का नाम रोशन किया है। साउथ अफ्रीकन फिलाटेलिक एक्जीबिशन ‘सेवपेक्स-26’ में, जहां 50 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, आलोक जी ने ‘द लीजेंड आफ लार्ड हनुमान अक्रॉस द कं ट्रीज’ विषय पर अपनी शानदार एक्जीबिट प्रस्तुत की। इस वैश्विक मंच पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें थीमैटिक और पोस्टल स्टेशनरी वर्गमें उच्च सर्टिफिके ट और मेडल से पुरस्कृत किया गया।
राष्ट्रपिता ने दादाजी को दिया था ‘खादीवाला’ उपनाम और अपना चश्मा इस परिवार का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से बेहद गहरा नाता रहा है। स्वर्गीय कन्हैयालाल जी के खादी के प्रति अटूट समर्पण को देखते हुए ही स्वयं गांधीजी ने उन्हें ‘खादीवाला’ उपनाम से नवाज़ा था। आलोक की इस अमूल्य धरोहर में सबसे अनमोल रत्न है— महात्मा गांधी का इस्तेमाल किया हुआ असली चश्मा। वर्ष 1947 में आज़ादी के बाद कन्हैयालाल जी को राजस्थान के अजमेर में भड़के सांप्रदायिक दंगों को शांत करने के लिए भेजा गया था। अमन कायम करने के बाद जब वे दिल्ली लौटकर बापू से मिले, तो उन्होंने प्रसन्न होकर अपना चश्मा उन्हें भेंट कर दिया था। यह ऐतिहासिक चश्मा 1984 में कन्हैयालाल जी ने अपने देहांत से पूर्व आलोक को सौंप दिया था, जिसे उन्होंने आज भी एक पवित्र धरोहर की तरह सहेज कर रखा है।
10 हज़ार डाक टिकटों का विशाल साम्राज्य स्कूल के दिनों में बाल दिवस के मौके पर एक प्रदर्शनी देखने के बाद आलोक के मन में फिलाटेली (डाक टिकट संग्रह) का जो शौक जागा, वह आज 10 हज़ार से अधिक डाक टिकटों और स्पेशल कवर्स के विशाल संग्रह में तब्दील हो चुका है। उनके पास आज़ादी के वर्ष 1947 में प्रकाशित हुए ‘जय हिंदं ’ सीरीज के तीन ऐतिहासिक डाक टिकट मौजूद हैं, जिन पर तिरंगा, अशोक स्तंभ और भारतीय वायुयान अंकित हैं। महात्मा गांधी पर विश्व्यापी डाक टिकट संग्रह उनके कलेक्शन का एक विशेष और उल्लेखनीय हिस्सा है। उनके पास लगभग 150 देशों में जारी 1000 से ज्यादा डाक टिकट, मिनिएचर और प्रथम दिवस आवरण (FDC) हैं। अकेले गांधीजी पर लगभग 100 देशों द्वारा जारी किए गए डाक टिकट उनके पास सुरक्षित हैं। इनमें पुर्तगाल में कपड़े पर बना गांधीजी का दुर्लभु डाक टिकट और ईरान, कोरिया, फिजी, स्विट्जरलैंड, मोनाको जैसे देशों द्वारा जारी टिकट शामिल हैं।
धर्म, संस्कृति और दुर्लभु मुद्राओंका अद्भुतु संगम आलोक का यह संग्रह केवल स्वाधीनता संग्राम तक सीमित नहीं है। उनके पास दुनिया भर में भगवान राम, श्रीकृ ष्ण, माता लक्ष्मी और हनुमान जी के साथ-साथ गणेश जी पर जारी डाक टिकटों का भी अद्भुत संसार है। इनमें इंडोनेशिया द्वारा भगवान गणेश पर जारी टिकट, रामायण पर आधारित टिकट और राम मंदिर उद्घा्टन के समय पब्लिश हुई बुकलेट भी शामिल है। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज और रोटरी इंटरनेशनल (50 से अधिक देशों) से जुड़े डाक टिकट भी उनके पास मौजूद हैं। डाक टिकटों के अलावा आलोक के पास सोने, चांदी और तांबे के 100 से अधिक दुर्लभु सिक्कों का खजाना भी है। इनमें विजयनगर साम्राज्य के सम्राट कृ ष्णदेवराय के समय का सोने का सिक्का, महारानी अहिल्याबाई होलकर के समय का बिल्वपत्र व शिवलिंगं अंकित चांदी का सिक्का और छत्रपति शिवाजी महाराज के ज़माने की मुद्राएं शामिल हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए इस समृद्ध इतिहास को जीवंत रखने का आलोक खादीवाला का यह सफर अनवरत जारी है।
देश दर्पण संवाद इतिहास को सहेजने और अंतराष्ट्रीय पटल पर देश का गौरव बढ़ाने के इस शानदार प्रयास को सलाम करता है।
