नई दि ल्ली/वाशिंगटन-हाल ही में संपन्न हुए अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। विपक्षी डेमोक्रेट्स ने 20 साल बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (प्रतिनिधि सभा) और सीनेट दोनों में बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव के मुख्य आंकड़े: हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेट्स ने 229 सीटें जीती हैं, जबकिरिपब्लिकन को 139 सीटें मिली हैं। सीनेट में भी डेमोक्रेट्स 54 सीटों के साथ आगे हैं, जबकिरिपब्लिकन के पास 44 सीटें हैं। राज्यों के गवर्नर पदों पर भी डेमोक्रेट्स (28) ने रिपब्लिकन (20) पर बढ़त बना ली है। 20 साल में यह पहली बार है जब मिडटर्मचुनावों में किसी सत्तारूढ़ दल का दोनों सदनों में सफाया हुआ है। राष्ट्रपति ट्रम्प पर प्रभाव: इस हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पद सुरक्षित है, लेकिन अगले दो साल तक वे बड़े और एकतरफा फैसले लेने में असमर्थ रहेंगे।
अमेरिकी कांग्रेस पर नियंत्रण खोने के बाद उनके परिवार (बेटों और दामाद कु श्नर) की बिजनेस डील्स और एपस्टीन फाइलों जैसी जांचें शुरू होने की आशंका बढ़ गई है। नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि उनका चेहरा बैलेट पेपर पर नहीं था, इसलिए उनके प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पूर्वराष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसे ‘बांटने वाली सियासत’ की हार और ‘जोड़ने वाले लोगों’ की जीत बताया है। भारत और भारतवंशियों के लिए क्या हैं मायने? इस चुनाव परिणाम का भारत पर भी असर पड़ेगा। अब ट्रम्प एच-1 बी (H-1B) वीजा और ग्रीन कार्ड के नियमों में आसानी से सख्ती या देरी नहीं कर पाएंगे। ट्रेड डील में भी भारत अब अपना पक्ष अधिक मजबूती से रख सकेगा। चुनाव में 6 भारतवंशी उम्मीदवारों ने जीत का परचम फहराया है। इनमें फ्लोरिडा से जीतने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी पिया डांडिया शामिल हैं।
उनके अलावा सुहास सुब्रमण्यम, रो खन्ना, अमी बेरा, प्रमिला जयपाल और अरुणा मिलर ने भी डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर जीत दर्जकी है। दूसू री ओर, ओहायो के गवर्नर पद के लिए रिपब्लिकन नेता और ट्रम्प के करीबी भारतवंशी विवेक रामास्वामी चुनाव हार गए हैं।
