भोपाल: राजधानी भोपाल की रहने वाली मोनिका अहेलिया ने मंच संचालन, मीडिया और कार्यक्रम प्रबंधन की दुनिया में अपनी एक ऐसी विशिष्ट पहचान स्थापित की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा है। मंच पर उनकी अपार ऊर्जा, दर्शकों को अंत तक बांधे रखने की कला और शानदार संवाद अदायगी उन्हें देश की चुनिंदां और बेहतरीन मंच संचालिकाओं की श्रेणी में ला खड़ा करती है। पिछले नौ वर्षों में उनके जादुई संचालन से मुंबई और बेंगलुरु सहित देश भर के 500 से अधिक आयोजनों के मंच सज चुके हैं। बचपन के मंच से मिली उड़ान मोनिका की कला यात्रा उनकी किशोरावस्था में ही शुरू हो गई थी। बचपन में ही उन्होंने 'चक धूम धूम' (मुंबई फाइनलिस्ट टीवी राउंड), 'बूगी वूगी' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' जैसे देश के प्रतिष्ठित डांसिंगं रियलिटी शोज़ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और साबित किया कि वे कला के क्षेत्र में एक लंबा मुकाम हासिल करेंगी।
उनकी इस लगन को तब पहली बड़ी पहचान मिली, जब वर्ष 2005 में राज्य संग्रहालय द्वारा उन्हें उनके पहले राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। व्यावसायिक जगत और प्रतिष्ठित ब्रांड् स में दबदबा मोनिका ने मध्य प्रदेश (भोपाल और इंदौर) में लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रम 'दस का दम' के लिए न केवल शानदार मेजबानी की, बल्कि पूरी टीम का सफल नेतृत्व भी किया। सार्वजनिक कार्यक्रमों के अलावा प्रतिष्ठित व्यावसायिक संस्थानों में भी उनका गहरा प्रभाव है। उन्होंने मुंबई व बेंगलुरु सहित देशभर में फिक्की, जेके सीमेंट, पत्रिका समूह, दैनिक भास्कर, महिंद्रां, पैनासोनिक, लक्स, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोरोमंडल इंटरनेशनल, घड़ी, सुजुकी (सुजुकी ऑल इंडिया फिनाले), यामाहा क्रिकेट प्रीमियर लीग और 'एम्स रेटिना 7.0' (AIIMS Retina 7.0) जैसे नामचीन संस्थानों व बड़े आयोजनों की शानदार मेजबानी की है।
अपनी बहुमुखी प्रतिभा का विस्तार करते हुए उन्होंने 'मालाबार गोल्ड एंड डायमंड् स' और 'किसना' जैसे प्रमुख अंतराष्ट्रीय ज्वेलरी ब्रांड् स के लिए प्रतिष्ठित शूट भी किए हैं। सिनेमा, सितारों के साथ मंच और पॉडकास्ट की दुनिया मोनिका ने सुनिधि चौहान, दर्शन रावल, हंसराज रघुवंशी, एल्विश यादव और आशीष विद्यार्थी जैसी कई मशहूर हस्तियों के कार्यक्रमों का सफल संचालन किया है। डिजिटल मंच की फिल्म 'साइको सैयां' और फिल्म 'लव की अरेंज मैरिज' में वे अपने बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ चुकी हैं। विभिन्न एफएम (FM) स्टेशे नों के साथ शो होस्ट के रूप में काम करने के बाद, उन्होंने हाल ही में मुंबई में अपना पॉडकास्ट 'एक मुलाकात आपके साथ' लॉन्च किया है। इसमें 'बिग बॉस' फेम रोहन मेहरा के साथ यूट्यूब पर रिलीज़ हुए उनके एपिसोड को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और इसे अब तक 96 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।
उनका यह पॉडकास्ट यूट्यूब के साथ-साथ स्पॉटिफाई, जियो ट्यून्स, गाना और इंस्टाग्राम जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी धूम मचा रहा है। शिक्षा और पेशेवर अनुभव वे केवल कला के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा और कॉर्पोरेट पेशेवर अनुभव में भी अग्रणी हैं। मोनिका ने विज्ञापन में वाणिज्य स्नातक (बी. कॉम) और मानव संसाधन व विपणन में स्नातकोत्तर (एमबीए) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने बायजू, वेदांतु और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में मानव संसाधन और जनसंपर्क प्रबंधन के रूप में भी अपनी पेशेवर सेवाएं सफलता के साथ प्रदान की हैं। सम्मान और उपलब्धियां उनके दमदार मंच संचालन और दर्शकों से जुड़ने की अद्भुत कला के लिए उन्हें साल 2023 में 'सर्वश्रेष्ठ महिला मंच संचालिका' और 2025 में 'इन्फ्लुएं सर्स अवार्ड्स' में 'सर्वश्रेष्ठ मंच संचालिका' के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। इसके अलावा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को दर्शाते हुए वे एनसीसी 'ए' ग्रेड प्रमाणित भी हैं।
प्रेरणा की मिसाल 'स्त्री रत्नम' के इस अंक में मोनिका अहेलिया का यह शानदार सफर हर उस युवा और विशेषकर महिलाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर सफलता का आसमान छूना चाहते हैं। उनकी यह कहानी साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो अपनी बहुमुखी प्रतिभा से किसी भी क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहराया जा सकता है।
