भारतीय राजनीति में यह धारणा आम है कि विरासत में मिली राजनीतिक सत्ता को संभालना आसान होता है, लेकिन उसे अपने दम पर एक नए शिखर तक ले जाना और जनता के बीच अपनी स्वतंत्र व मजबूत पहचान बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। मध्य प्रदेश की राजनीति में इस चुनौती को पार कर एक नया कीर्तिमन रचने वाली नेता हैं—श्रीमती कृष्णा गौर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, गोविं दपुरा विधानसभा (154) से ‘रिकॉर्ड ब्रेकर’ विधायक, भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वर्तमान में डॉ. मोहन यादव सरकार में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर 26 सितंबर को अपना जन्मदिवस मना रही हैं। इंदौर की गलियों से शुरू होकर भोपाल के सत्ता विमर्श तक पहुंचने वाली उनकी यह राजनीतिक यात्रा दृढ़ इच्छाशक्ति, सेवाभाव और असीमित संघर्ष की एक बेहद प्रेरणादायी दास्तान है। छात्र जीवन से ही अंकुरित हो गए थे नेतृत्व के बीज कृष्णा गौर का राजनीति से परिचय अचानक नहीं हुआ।

उनका जन्म इंदौर के काछी मोहल्ला में हुआ था। उनकी राजनीतिक चेतना और नेतृत्व क्षमता की नींव उनके छात्र जीवन में ही पड़ गई थी, जब उन्होंने इंदौर में एम.ए. की पढ़ाई के दौरान अपना पहला छात्र संघ चुनाव लड़ा था। जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को उठाने की जो कला उन्होंने कॉलेज के दिनों में सीखी, वही बाद में उनके राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा हथियार बनी। भोपाल के सबसे कद्दावर राजनीतिक परिवार, यानी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर के परिवार की बहू बने के बाद, उन्होंने खुद को सिर्फ घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं रखा, बल्कि जनसेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया। प्रशासनिक दक्षता की पहली कसौटी: पर्यटन निगम से लेकर नगर निगम तक मुख्यधारा की राजनीति और प्रशासन में उनका औपचारिक व सशक्त प्रवेश साल 2005 में हुआ, जब उन्हें मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस पद पर रहते हुए उन्होंने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई नवाचार किए और अपनी कार्यक्षमता का लोहा मनवाया। इसके बाद भोपाल की जनता ने उन्हें अपना प्रथम नागरिक चुना और वे भोपाल की महापौर बनीं। महापौर के रूप में उनके कार्यकाल को राजधानी के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, स्वच्छता अभियानों को गति देने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए आज भी याद किया जाता है। एक महापौर के तौर पर उन्होंने खुद को ‘वीआईपी’ संस्कृति से दूर रखकर एक जमीनी और संवेदनशील नेता के रूप में स्थापित किया। विरासत की चुनौती और 2018 का वो ऐतिहासिक चुनाव मध्य प्रदेश की राजनीति में ‘गोविं दपुरा’ को दशकों से गौर परिवार और भारतीय जनता पार्टी का अजेय गढ़ माना जाता है। स्वर्गीय बाबूलाल गौर ने 1980 से लेकर 2013 तक लगातार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। साल 2018 के विधानसभा चुनावों में जब उम्र और स्वास्थ्य कारणों से बाबूलाल गौर ने सक्रिय चुनावी राजनीति से विश्राम लिया, तब विपक्ष इसे एक मौके के रूप में देख रहा था।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इस भारी-भरकम विरासत को सहेजने की जिम्मेदारी कृष्णा गौर को सौंपी। पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतरीं कृष्णा गौर ने विरोधियों के सारे समीकरण ध्वस्त कर दिए। उन्होंने न सिर्फ शानदार जीत दर्ज की, बल्कि एक नया इतिहास रचते हुए ‘भोपाल के इतिहास में निर्वाचित होने वाली पहली महिला विधायक’ बने का गौरव भी हासिल किया। यह उनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण था कि जनता ने उन्हें केवल बाबूलाल गौर की बहू के रूप में नहीं, बल्कि अपनी ‘जनप्रतिनिधि’ के रूप में पूर्ण रूप से स्वीकार कर लिया था। 2023 का जनादेश: 1.06 लाख मतों की महाविजय कृष्णा गौर की राजनीतिक ताकत और जनता के दिलों में उनके प्रति अथाह प्रेम का सबसे बड़ा प्रकटीकरण साल 2023 के विधानसभा चुनावों में हुआ। पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया और इस बार उन्होंने जीत का ऐसा कीर्तिमन स्थापित किया, जिसकी गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई दी।

गोविं दपुरा सीट से उन्होंने 1 लाख 6 हजार से अधिक मतों के एक विशाल और ऐतिहासिक अंतर से चुनाव जीता। यह जीत इस बात पर पक्की मुहर थी कि अब वे विरासत की छांव से बाहर निकलकर अपने दम पर खड़ी एक कद्दावर ‘जनेता’ बन चुकी हैं। कड़क प्रशासक और महिला सशक्तिकरण की संवाहक वर्तमान में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य करते हुए कृष्णा गौर की कार्यशैली में एक अलग तरह की ऊर्जा और आक्रामकता देखने को मिल रही है। वे दफ्तर में बैठकर फाइलें निपटाने वाली मंत्री नहीं हैं। प्रभार वाले क्षेत्रों और विभागों—विशेषकर पिछड़े वर्ग के छात्रावासों, स्कूलों और आश्रमों—का औचक निरीक्षण करना, बच्चों से सीधे बात करना और अव्यवस्था मिलने पर अधिकारियों की तुरंत जवाबदेही तय करना उनकी कार्यप्रणाली का हिस्सा बन चुका है। जमीन से जुड़ी नेता, जो जनता के बीच रहती हैं कृ ष्णा गौर की सबसेबड़ी ताकत उनका आम जनता केलिए सुलभ होना है। वीआईपी कल्चर से कोसों दर, ू वेआज भी गोविं दपुरा केहर सुख-दखु मेंखड़ी नजर आती हैं।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के दायित्व केसाथ-साथ मंत्री पद का बखूबी निर्वहन करतेहुए, वेपंडित दीनदयाल उपाध्याय के‘अंत्योदय’ केसंकल्प को जमीन पर उतार रही हैं।